People Born On 27 September: बेहद साहसी और स्वभाव में तीव्रता वाले होते हैं आज के दिन जन्मे व्यक्ति

धर्मPeople Born On 27 September: बेहद साहसी और स्वभाव में तीव्रता वाले...

Date:

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आज 27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति बेहद साहसी किस्म के होते हैं। इनके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। ऐसे लोग सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक माने जाते हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अतः इनमें स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन इनको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। 27 जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार वाला होता है। मंगल के मूलांक वाले लोग चालाक और चंचल होते हैं। ऐसे लोग लड़ाई-झगड़ों में विशेष आनन्द प्राप्त करते है। इनको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक: 9, 18, 27
 शुभ अंक: 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष: 2025, 2036, 2045
 ईष्टदेव: हनुमान भगवान, मां दुर्गा।
शुभ रंग: लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष

इस साल इनके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही सभी प्रकार की बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों परिजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। ऐसे लोग अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद भी सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में भी सफलता मिलेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related