26 तारीख को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ किस्म के होते हैं। 26 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक आठ होता है। जो ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। ऐसे मूलांक के जातक भौतिकतावादी के साथ ही अद्भुत शक्तियों के धनी होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में जो कुछ करते हैं उसका एक मतलब होता है।
इनकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। ऐसे लोगों के मन की थाह पाना काफी मुश्किल होता है। इनको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।
शुभ दिनांक: 8, 17, 26
शुभ अंक: 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष:2024, 2042
ईष्टदेव: हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग: काला, गहरा नीला और जामुनी
ऐसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति हर काम में प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो कि अभी तक बाधित रही है। उस काम में भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में जरूर सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग हर तरह से प्रभावहीन होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

