People Born on 18 August: आज के दिन जन्में व्यक्ति होते है उत्साही और साहसी,पाई जाती है नेतृत्व क्षमता

धर्मPeople Born on 18 August: आज के दिन जन्में व्यक्ति होते है...

Date:

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ होता । इसकी जन्मदिन की संख्या भी नौ होती है। इस दिन जन्में व्यक्ति सही मायनों में उत्साह और साहसी होते हैं। 9 का अंक मंगल का कारक माना गया है। मंगल को ग्रहों में सेनापति माना गया है। अतः ऐसे लोगों में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन इन लोगों को अधिक बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले लोग चालाक और चंचल किस्म के होते हैं। ऐसे लोग लड़ाई-झगड़ों में विशेष आनंद प्राप्त करते हैं। इनको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जाता है। 9 मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। इस कारण से ऐसे लोग बेहद साहसी होते हैं। इनके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।

शुभ दिनांक: 9, 18, 27
शुभ अंक: 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष: 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव: मां दुर्गा, हनुमान ।
शुभ रंग: केसरिया,लाल, पीला

कैसा रहेगा नया वर्ष

राजनैतिक व्यक्तियों को सफलता का स्वाद मिलेगा। मित्रों परिजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की ओर अग्रसर रहेंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related