आज 14 सितंबर को जन्में व्यक्ति बेहद भाग्यशाली होते हैं। ऐसे व्यक्ति अधिकांशतः मितभाषी होते हैं। इसके अलावा ये कवि, कलाकार होने के साथ ही साथ अनेक विद्याओं के जानकार भी होते हैं। ऐसे लोगों में गजब की आकर्षण शक्ति होती है। इनमें सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर पांच होता है। पांच अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर ऐसे लोग अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं। इनका कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर ऐसे लोग खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई ताकत ऐसे लोगों को सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यतः 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के होते हैं।
शुभ दिनांक: 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक: 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष: 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव: महालक्ष्मी, गणेश, मां अम्बे।
शुभ रंग: हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
जानिए कैसा रहेगा यह वर्ष
इस साल दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित लोग विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह साल सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह साल निश्चय ही सफलताओं से भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

