Azam Khan Health: हार्ट अटैक के बाद आजम खान की बिगड़ी हालात, दिल्ली के सरगंगाराम में भर्ती

उत्तर प्रदेशAzam Khan Health: हार्ट अटैक के बाद आजम खान की बिगड़ी हालात,...

Date:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी  के रामपुर विधानसभा सीट से विधायक और वरिष्ट नेता आजम खान को अचानक हार्ट अटैक आया और उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भतÊ कराया है। जहां चिकित्सकों ने आजम खान के हार्ट की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की और उसके बाद हार्ट में एक स्टंट डाला  गया है। जानकारी आजम के करीबियों से मिली है। बताया है कि आजम खान को अचानक से सांस लेने में तकलीफ हुई और पसीना आने लगा। जिसके बाद तुरंत रामपुर से दिल्ली लाया गया। स्वास्थ्य चेकअप के बाद पता चला कि आजम खान को हार्ट अटैक आया है। 

आजम खान दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भतÊ हैं। यहां डॉक्टरों ने चेकअप किया तो पता चला कि आजम खान की एक नस ब्लॉकेज है। इसके बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी सर्जरी कराने की सलाह दी। सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने आजम खान की एंजयोप्लास्टी कर एक स्टंट डाला है। इस समय आजम खान डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में हैं। वहीं उनके करीबियों का कहना है कि आजम खान की तबियत अब ठीक है। एक या दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

आजम खान की देखभाल के लिए उनके साथ अस्पताल में बेटे और सपा विधायक अब्दुल्लाह आजम हैं, जबकि आजम खान की पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फातिमा और बड़े बेटे अदीब आजम उनकी देखभाल के लिए दिल्ली में मौजूद हैं। गौरतलब है कि आजम खान 27 महीने सीतापुर जेल में रह कर जमानत पर बाहर हैं, जहां उन्हें कोरोना हुआ था। कुछ दिन पहले आजम खान की आंख का ऑपरेशन भी हुआ था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related