नई दिल्ली। देश में डिजिटल लेनदेन अब रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है। अब देश में अधिकांश लोग मोबाइल वॉलेट से भुगतान को प्राथमिकता दे रहे हैं। लेकिन अब यूरोप की सैर पर जाने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। यूरोप के देशों में अब घूमने के लिए करेंसी एक्सचेंज की जरूरत नहीं है। जेब में डालर या पौड नहीं भी हो तो भी इत्मिनान से घूम सकते हैं और यूपीआई और रुपे कार्ड से भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा अभी फ्रांस में लागू की गई है। जहां फ्रांस के टूर पर जाने वाले लोग यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई और रूपे कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने यह जानकारी दी।
Also read: Axis bank और ICICI बैंक अब एफडी पर देगे ज्यादा रिटर्न
भारत का यूपीआई और रुपे कार्ड फ्रांस में स्वीकार किया जाएगा। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया इंटरनेशनल और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की अंतरराष्ट्रीय शाखाओं ने फ्रांसीसी कंपनी लायरा नेटवर्क के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के अनुसार लायरा नेटवर्क भारत को अपनी मशीनों से यूपीआई और रुपे कार्ड के उपयोग की अनुमति देगा। जिससे भारत से फ्रांस आने वाले छात्रों और पर्यटक भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए अब उनको फ्रांस के डालर से रुपये बदलने का झंझट नहीं रहेगा।
Also read: LIC के इस प्लान में 28 रुपये के इंवेसमेन्ट से करें सेविंग
फ्रांस की लाइरा नेटवर्क के बीच ओएमयू पर हस्ताक्षर के साथ भारत एक महीने में 5.5 अरब यूपीआई लेनदेन करेगा। बता दें कि यूरोपीय देशों से पहले यूपीआई इस समय अरब देशों के अलावा भूटान और सिंगापुर में चल रहा है। जहां पर यूपीआई का उपयोग वहां जाने वाले भारतीय कर रहे हैं। एनपीसीआई इंटरनेशनल नेपाल में यूपीआई भुगतान को चलन में लाने की बातचीत कर रहा है। आरबीआई ने ऑटो डेबिट भुगतान को लेकर सत्यापन की व्यवस्था पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी है। मतलब कि प्रति लेनदेन 15 हजार रुपये भुगतान के लिए अलग से सत्यापन जरूरी नहीं होगा।

