UP News: भाजपा नेता कुंवर वासित अली के भतीजे ने मारी थी IIMT के छात्र को गोली, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशUP News: भाजपा नेता कुंवर वासित अली के भतीजे ने मारी थी...

Date:

मेरठ। एक बार फिर से आईआईएमटी विवि सुर्खियों में है। बता दें कि आईआईएमटी के छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर मारपीट और फायरिंग हुई थी। जिसमें एक गुट ने दूसरे गुट के एलएलबी के छात्र सचिन को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल छात्र के सिर में गोली लगी है और वह अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है। एलएलबी के छात्र सचिन यादव को गोली मारने के आरोप में भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष कुॅवर वासित अली के भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Read also: National Herald Case: राहुल ने ED से माँगा सोमवार तक का समय

बताया जाता है कि अल्पसंख्यक प्रदेशाध्यक्ष कुॅवर वासित अली के भतीजे कादिर ने छात्र सचिन के सिर में गोली मारी थी। छात्र सचिन अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। बताया जाता है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुॅवर वासित अली का भतीजा दो साल पहले पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था। पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी थी। लेकिन अपने चाचा के राजनीतिक रसूख के चलते वह पुलिस से बच गया था। वहीं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में भाजपा के मंत्री के कार्यक्रम में भी कादिर ने ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की थी। उस दौरान भी पुलिस उसका कुछ नहीं ​बिगाड़ पाई थी। 

Read also: IIMT University के छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक छात्र को मारी गोली

ये था मामला :— 

बता दें कि गत गुरुवार को थाना भावनपुर क्षेत्र में आईआईएमटी से एलएलबी कर रहे छात्र सचिन यादव को उसी के विवि के कुछ छात्रों ने पहले मारपीट की थी। उसके बाद उसको गोली मार दी थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन तीनों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने देर रात भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुॅवर वासित अली के भतीजे कादिर को गिरफ्तार कर लिया था। कादिर शातिर किस्म का अपराधी है और अपने चाचा के राजनैतिक रसूक के चलते बचता रहा है। इससे पहले भी वह कई बार पुलिस के हत्थे चढ़ा लेकिन हर बार भाजपा सरकार में चाचा के रसूख के चलते बच गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...