Mission 2024: पवार ने बताया मोदी के खिलाफ 2024 में ऐसे मिलेगी जीत

पॉलिटिक्सMission 2024: पवार ने बताया मोदी के खिलाफ 2024 में ऐसे मिलेगी...

Date:

2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष गोलबंदी में जूता हुआ है, आज बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने तेलंगाना के सीएम KCR से मुलाकात की. नितीश के नाम पीएम पद के लिए कांग्रेस से अलग विपक्ष की ओर से उछाला जा रहा है, वहीँ एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मिशन 2024 की कामयाबी के लिए एक फार्मूला दिया है. शरद पवार के मुताबिक न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत अगर विपक्षी दल एकजुट हो हो जायँ तो 2024 का चुनाव कामयाबी से लड़ा जा सकता है. 

शरद पवार का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है जब पिछले दिनों ही में उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री की दौड़ से यह कहते हुए बाहर कर दिया था कि सत्ता की कोई जिम्मेदारी स्वीकारने की उनकी कोई इच्छा नहीं है. वह केंद्र के दमन के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियों को सिर्फ एकजुट करने का काम करेंगे, हालाँकि राजनीतिक हलकों से जुड़े सभी लोग जानते हैं उनके दिल में पीएम न बन पाने की तीस कहीं न कहीं दबी पड़ी है. 

Read also: Kisan Andolan: किसान आंदोलन फिर शुरू करने की तैयारी

पीएम मोदी पर तंज़ करते हुए शरद पवार ने कहा कि उन्हें ये नहीं मालूम था कि उनकी उंगली पकड़ने वाला देश पर इस तरह भारी पड़ेगा. दरअसल यह बात उन्होंने उस सवाल के जवाब में कही थी जिसमें उनको नरेंद्र मोदी की बारामती में कही गयी उस बात को याद दिलाया था जिसमें मोदी ने कहा था कि शरद पवार की उंगली पकड़कर वो राजनीति में आगे बढ़े हैं. शरद पवार ने मोदी पर अपना कोई भी वादा पूरा न करने का आरोप भी लगाया. शरद पवार ने कहा कि वह सिर्फ बीजेपी के खिलाफ जनमत पैदा करने के लिए विपक्षी दलों की मदद कर रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...