रसोई Bytes: ब्रेकफास्ट में बनाएं पाव भाजी डोसा, जाने रेसिपी !

रसोई Bytesरसोई Bytes: ब्रेकफास्ट में बनाएं पाव भाजी डोसा, जाने रेसिपी !

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Pav Bhaji Dosa Recipe – पाव भाजी पॉपुलर स्नैक्स है, इसे हर कोई चाव से खाता है। लेकिन क्या आपने कभी पाव भाजी डोसा खाया है ? अगर नहीं तो एक बार घर पर जरूर बनाएं। ये स्वादिष्ट तो है ही साथ ही बहुत ही आसान तरीके से बन जाता है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पाव भाजी डोसा सामग्री

सूजी 1/2 कप, चावल 1/2 कप, हरी मिर्च 2, बेकिंग सोडा 1/4 चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल 2 चम्मच, उबले हुए 1 कप आलू, कटा हुआ शिमला मिर्च 1/2 कप, कटी हुई प्याज 1, कटा हुआ टमाटर 1, अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच, पाव भाजी मसाला 2 चम्मच, नमक स्वादानुसार, और तेल 3 चम्मच।

पाव भाजी डोसा रेसिपी (Pav Bhaji Dosa Recipe)

पहले सूजी को एक बाउल में छान लें, फिर चावल का आटा मिक्स कर लें। साथ में बेकिंग सोडा और नमक डालकर पतला घोल तैयार करे। अब प्याज, टमाटर को काटकर रख लें और पाव भाजी में सब्जियों को डालना चाहती है तो कुकर में 2 कप पानी डालकर उबाल लें फिर ठंडा कर पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और पहले प्याज, टमाटर डालकर हल्का ब्राउन कर लें। अब सब्जियां डाल दें और पाव भाजी मसाला, नमक हरी मिर्च डालकर भाजी तैयार कर लें।

इसके बाद, एक कढ़ाही में 1 चम्मच तेल गर्म कर डोसा बैटर एक बड़े चम्मच की मदद से फैला लें। इसमें तैयार भाजी बैटर के बीच में डाल दें और डोसे की रोटी को फोल्ड कर दें। अच्छे से पका ले। बस तैयार है पाव भाजी डोसा। इसे नारियल की चटनी के साथ सर्व करे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related