पेरिस ओलम्पिक पुरुष हॉकी: भारत ने आयरलैंड को हराया, हरमन ने दागे दोनों गोल

फीचर्डपेरिस ओलम्पिक पुरुष हॉकी: भारत ने आयरलैंड को हराया, हरमन ने दागे...

Date:

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा मैच जीत लिया है। उसने आयरलैंड को 2-0 से हराया। इस मैच में दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। अब पूल-बी में भारतीय टीम का अगला मैच 1 अगस्त को बेल्जियम से होगा। इससे पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था। जबकि उसने अर्जेंटीना से 1-1 से ड्रॉ खेला था।

कप्तान हरमनप्रीत और गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एकबार फिर शानदार प्रदर्शन किया। पहले दो मैचों में कई गलतियां करने वाली भारतीय टीम ने मंगलवार को पूल बी के तीसरे मैच में हाफटाइम तक आयरलैंड पर पूरा दबाव बनाए रखा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर पहला और 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल किया। हरमनप्रीत पेरिस ओलम्पिक में अबतक सबसे ज़्यादा (चार) गोआल करने वाले खिलाडी भी बन गए हैं.

पहले मैच में न्यूजीलैंड पर 3-2 की जीत में हरमनप्रीत ने 59वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर विजयी गोल किया था। सोमवार को रियो ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ उन्होंने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को हार से बचाया और मैच 1-1 से ड्रा कराया.

मुक्केबाज़ी: पुरुषों की 51 किलो ग्राम में जाम्बिया के पैट्रिक चिनयेम्बा और अमित पंघाल के बीच मुकाबला ज़ाम्बिया के पक्ष में गया है, जजों का फैसला 4-1 से ज़ाम्बिया के बॉक्सर के पक्ष में गया.

बैडमिंटन: अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रस्टो की भारतीय महिला जोड़ी को ऑस्ट्रेलिया की सेतियाना गर्लफ्रेंडसा और एंजेला यू के खिलाफ 15-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह उनका अंतिम ग्रुप मैच था, पेरिस ओलंपिक में ये जोड़ी एक भी गेम जीते बिना बाहर हो गयी. वहीँ सात्विकसाई रंकीरेड्डी और चिराग की स्टार जोड़ी ने ग्रुप स्टेज में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मोहम्मद रियान एड्रिएंटो की जोड़ी को सीधे गेम में हराया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...