पंतजलि की सफाई, ‘हमने कुछ भी गलत नहीं किया’

बिज़नेसपंतजलि की सफाई, ‘हमने कुछ भी गलत नहीं किया’

Date:


पंतजलि की सफाई, ‘हमने कुछ भी गलत नहीं किया’

नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद निर्मित कोरोना वायरस के लिए कोरोनिल दवाई लॉन्च होते ही विवादों में घिर गई है। इस दवा पर आयुष मंत्रालय ने रोक लगा दी है। इसी बीच गुरुवार को पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि हमने लाइसेंस लेकर कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘हमने दवा (कोरोनिल) का विज्ञापन नहीं किया, हमने लोगों को दवा के प्रभावों के बारे में बताने की कोशिश की’।

उन्होंने आगे कहा, ‘हमने दवा बनाने के लिए सभी प्रक्रियाओं का पालन किया है । हमने दवा में प्रयुक्त यौगिकों के शास्त्रीय साक्ष्य के आधार पर लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। हमने लोगों के सामने यौगिक परीक्षणों पर काम किया और रोजाना परीक्षण के परिणाम सामने रखे।’

इससे पहले बुधवार को बाबा रामदेव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘आयुर्वेद का विरोध एवं नफरत करने वालों के लिए घोर निराशा की खबर।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related