5 जुलाई को होने जा रही C-TET परीक्षा टली

एजुकेशन5 जुलाई को होने जा रही C-TET परीक्षा टली

Date:


5 जुलाई को होने जा रही C-TET परीक्षा टली

नई दिल्ली। पांच जुलाई को देश भर में आयोजित होने जा रही सीटीईटी यानी सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2020 ( C-TET ) परीक्षा को फिलहाल सीबीएसई ने स्थगित कर दिया।कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सीबीएसई ने ये फैसला लिया है। गुरुवार को मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने इस बारे में ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए 5 जुलाई 2020 को उइरए द्वारा आयोजित की जाने वाली उळएळ परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। स्थितियाँ अनुकूल होने पर परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा की जाएगी।C-TET

बता दें कि सीबीएसई की C-TET 2020 परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2020 को पूरे देश में कराने की योजना थी । इस परीक्षा का आयोजन देश भर के 112 शहरों में किया जा रहा था। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 जनवरी 2020 से शुरू हुई थी। इसकी अंतिम तिथ‍ि पहले दो मार्च थी जिसे बढ़ाकर अब नौ मार्च कर दिया गया था। बता दें कि सीटीईटी एग्जाम को सीबीएसई बोर्ड आयोजित कराता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 24 जनवरी को जारी एक आधिकारिक सूचना के माध्यम से बताया था कि सीटीईटी का एग्जाम 5 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। तब से अब तक उइरए बोर्ड ने इस परीक्षा के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया था।

इससे पहले सीबीएसई अक्सर C-TET परीक्षा से करीब 15 दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर देता है। इस साल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जून के तीसरे हफ्ते तक जारी किए जाने थे। हालांकि, सीबीएसई बोर्ड की तरफ से अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए।
कोरोनावायरस महामारी के चलते बोर्ड और एंट्रेंस एग्जाम समेत रिक्रूटमेंट एग्जाम भी स्थगित कर दिए गए हैं। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने भी अपने कई अहम रिक्रूटमेंट एग्जाम को पोस्टपोन कर दिया है, जिनकी परीक्षाएं अब अगस्त के महीने में आयोजित की जाएंगी। गुरुवार को सीबीएसई की ओर से एक जुलाई से 15 जुलाई को होने वाली 12वीं की बची हुई परीक्षाएं भी कैंसिल कर दी गई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related