उदयपुर में चल रहे कांग्रेस पार्टी के नव संकल्प जिसे चिंतन शिविर भी कहा जा रहा है, आज अंतिम दिन है. पिछले दो दिनों से भविष्य की राजनीति और पार्टी की मज़बूती को लेकर एक कार्ययोजना तैयार करने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस पार्टी ने इस चिंतन शिविर के लिए 6 पैनल बनाये थे जो विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद अपनी रिपोर्ट कांग्रेस कार्यसमिति के सामने रखते।
जानकारी के अनुसार इन 6 पैनलों ने राजनीति, सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण, अर्थव्यवस्था, संगठन, किसान एवं कृषि तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और चिंतन करके अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है जिसपर सोनिया गाँधी की अध्यक्षता में CWC विचार कर रही है। मीटिंग के बाद ही पता चलेगा कि जो सिफारिशें विभिन्न पैनलों द्वारा दी गयी हैं उनमें कौन कौन से प्रस्तावों पर टॉप कमेटी की मुहर लगेगी।
Also read: चिंतन शिविर में भी कांग्रेस के निशाने पर भाजपा सरकार, जीएसटी और विदेश मुद्रा भंडार पर घेरा
दोपहर तीन बजे राहुल गाँधी का समापन भाषण है और उसके बाद सोनिया गाँधी सभी डेलीगेट्स को सम्बोधित करेंगी। इसके बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी जाएगी कि चिंतन शिविर से क्या निकला। वहीँ आज भी राहुल गाँधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने की ज़ोरदार मांग हुई। शिविर में आये डेलीगेट्स का मानना हैं कि अब समय आ गया है कि राहुल गाँधी सामने आकर पार्टी का नेतृत्व करें, क्योंकि देश में वही एक ऐसे लीडर हैं जो मोदी की आँखों में आँखें डालकर उन्हें मुंह तोड़ जवाब दे सकते हैं। पार्टी नेताओं का तो यह भी कहना है कि सितम्बर तक संगठन के चुनाव का इंतज़ार करने की जगह शिविर में ही उनको अध्यक्ष बनाने का एलान कर देना चाहिए और जुलाई अगस्त में राहुल गाँधी को पूरे देश की यात्रा करना चाहिए जिसे जनजागरण यात्रा का नाम देना चाहिए।
Also Read : chintan shivir :- SC-ST, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की पार्टी में बढ़ेगी नुमाइंदगी

