Yoga Mahostav 2023: योग महोत्सव में पांडवाज़ म्यूजिक बैंड ने मचाई धूम

उत्तराखंडYoga Mahostav 2023: योग महोत्सव में पांडवाज़ म्यूजिक बैंड ने मचाई धूम

Date:

देहरादून/ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के छठे दिन की संध्या “द पांडवाज़” म्यूजिकल बैंड के नाम रही। दिन के अंतिम सत्र में भारतीय संगीत और रॉक संगीत की फ्यूजन के साथ जब पांडवाज़ के कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक गीत फुलारी, टाइम मशीन सीरीज और उत्तराखंड मेरी मातृभूमि पर जब अपनी प्रस्तुति दी तो वहाँ उपस्थित दर्शक रोमांचित हो गये और उत्साह के साथ झूमने लगे।

Yoga Mahostav 2023
Yoga Mahostav 2023

उत्तराखण्ड पर्यटन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में आये योग अभ्यर्थियों को 6 पारंपरिक योग विद्यालयों द्वारा योग एवं प्राणायाम के साथ साथ आयुर्वेद, ख़ान पान, रोग निवारण – मदुमेह, हाइपरटेंशन आदि का भी ज्ञान अर्जित करने का यह एक अनूठा प्रयास है

Yoga Mahostav 2023
Yoga Mahostav 2023

कल कार्यक्रम के अंतिम दिन सुबह योग प्रशिक्षण तथा शाम को विभिन्न प्रकार की होली का आयोजन किया जाएगा।

पांडवाज़ उत्तराखंड आधारित संगीत और वीडियो प्रोडक्शन हाउस और एक प्रायोगिक लोक संगीत बैंड है जिसे 2008 में शामिल किया गया था जिसमें गुणवत्ता वाले काम के लिए जुनून और चमक रखने वाले कलाकारों की एक युवा टीम शामिल है। यह बैंड संगीत के साथ प्रयोग करने में सक्रिय रहा है। इस बैंड ने संगीत वीडियो, वृत्तचित्र, विज्ञापन फिल्में, वेब सीरीज आदि का निर्माण किया है, जिसे दर्शकों ने दुनिया भर में देखा और सराहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related