दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा

स्पोर्ट्सदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा

Date:


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टेस्ट टीम की घोषणा

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कराची में 26 जनवरी से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीम में चार नए चेहरों को मौका दिया है. पाकिस्तान ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सऊद शकील, बाएं हाथ के स्पिनर नौमान अली, ऑफ स्पिनर साजिद खान, तेज गेंदबाज हरिस रउफ और ताबिश खान को पहली बार टीम में शामिल किया है. बाबर आजम चोट से उबरकर पहले टेस्ट में वापसी कर रहे हैं.

इससे पहले चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड में लचर प्रदर्शन के बाद छह खिलाड़ियों को बाहर कर दिया जबकि तेज गेंदबाज नसीम शाह को चोटिल होने के कारण टेस्ट टीम में नहीं लिया गया है. न्यूजीलैंड दौरे से जिन छह खिलाड़ियों को बाहर किया गया है उनमें शान मसूद, हारिस सोहेल, इमाम उल हक, स्पिनर जफर गोहार, तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास और सोहेल खान शामिल हैं.

36 वर्षीय ताबिश खान ने साल 2002 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्हें 18 साल बाद पाक टीम में शामिल होने का मौका मिला है. तेज गेंदबाज ताबिश खान ने 137 फर्स्ट क्लास मैचों में 598 विकेट लिए हैं. इस सत्र में भी उन्होंने 30 विकेट चटकाया है. ताबिश ने 58 लिस्ट ए मैचों में 73 जबकि 43 टी20 मैचों में 42 विकेट चटकाया है.

पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम:
आबिद अली, इमरान बट, अजहर अली, बाबर आजम (कप्तान), फवाद आलम, सऊद शकील, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, नौमान अली, साजिद खान, यासिर शाह, हारिस राऊफ, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और ताबिश खान.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...