LoC पर फिर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, सेना ने शुरू की तलाशी

नेशनलLoC पर फिर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए, सेना ने शुरू की तलाशी

Date:

न्यूज़ डेस्क – पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास छह ड्रोन देखे गए, जो पाकिस्तान से आए थे। इसके बाद सेना और सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

रविवार रात करीब 9:15 बजे मेंढर सेक्टर के बालाकोट, लांगोटे और गुरसाई नाले के ऊपर ये ड्रोन मंडराते दिखे। अधिकारी मान रहे हैं कि इन्हें निगरानी के लिए भेजा गया था। ये ड्रोन ऊंचाई पर उड़ते रहे और पांच मिनट के भीतर पाकिस्तानी सीमा में लौट गए।

ड्रोन दिखने के बाद सेना ने इलाके को घेर लिया और सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं ड्रोन से हथियार या नशे का सामान तो नहीं गिराया गया।

पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान ड्रोन का इस्तेमाल हथियार और मादक पदार्थ गिराने के लिए कर रहा है, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इसी वजह से पिछले साल पुलिस ने ड्रोन देखे जाने की सूचना देने पर 3 लाख रुपये इनाम का ऐलान किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related