Pak vs NZ: पांचवीं लगातार टेस्ट हार से बाल बाल बचा पाकिस्तान

स्पोर्ट्सPak vs NZ: पांचवीं लगातार टेस्ट हार से बाल बाल बचा पाकिस्तान

Date:

पाकिस्तान लगातार पांचवीं टेस्ट हार से उस समय बाल बाल बच गया जब अम्पायरों ने खराब रौशनी के कारण मैच को समाप्त करने का एलान कर दिया। दरअसल पाकिस्तान ने कीवी टीम को पारी घोषित कर आखरी घंटे के 15 ओवरों में जीत के लिए 138 रनों का लक्ष्य दिया था. कीवी टीम ने पाकिस्तान के इस चैलेन्ज को क़ुबूल किया और ब्रेसवेल का विकेट जल्द गंवाने के बाद डेवेन कान्वे और टॉम लैथम ने टी 20 स्टाइल में बल्लेबाज़ी शुरू की, एक समय बाबर आज़म को पारी घोषित करने का अपना बहादुरी भरा फैसला मूर्खतापूर्ण फैसला साबित होता दिखा। अपने फैसले को गलत साबित होने से बचाने के लिए बाबर आज़म ने अपने तेज़ गेंदबाज़ों को स्टंप्स के काफी बाहर गेंदबाज़ी करने को कहा, रौशनी काफी खराब हो चुकी थी, हालाँकि न्यूज़ीलैण्ड के बल्लेबाज़ खेलने को तैयार थे लेकिन अम्पायरों ने रौशनी कम होने की वजह से खेल समाप्त करने का एलान कर दिया क्योंकि बाबर आज़म स्पिन गेंदबाज़ों के साथ मैच आगे जारी नहीं रखना चाह रहे थे. इस तरह कम रौशनी ने बाबर आज़म को और शर्मसार होने से बचा लिया।

ईश सोढ़ी ने लगाया छक्का

आज मैच के पांचवें दिन पाकिस्तान ने दूसरी अधूरी पारी 77 रन से शुरू की, दो खिलाड़ियों के नुकसान के साथ, इमाम 45 और नौमान अली 4 रन बनाकर क्रीज पर आए, नौमान आते ही पगबाधा हो गए। कप्तान बाबर आजम को ईश सोढ़ी ने LBW आउट किया. इसके बाद इमाम उल हक और सरफराज अहमद ने पांचवें विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की तभी ईश सोढ़ी ने दोनों बल्लेबाज़ों को आउट कर पाकिस्तान की हालत बुरी कर दी.इमामुल हक़ 96 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर सोढ़ी के जाल में फंस गए और स्टंप होकर चलते बने, उन्हें मैदान के बाहर अपने आप पर झल्लाते हुए देखा गया, पवेलियन वापसी पर पहले उन्होंने अपने बैट से एक कुर्सी पर हमला किया और उसके बाद बैट ज़मीन पर पटककर पवेलियन में चले गए. दरअसल इमाम पिछली कई पारियों में अच्छी पारी खेलने बाद गैरज़िम्मेदाराना शॉट खेल कर आउट हो रहे हैं. कीवी टीम के लिए ईश सोढ़ी ने पारी में 6 विकेट हासिल किये।

कम रौशनी ने पाकिस्तान को हार से बचाया

पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह रही लगातार पांचवीं टेस्ट हार का खतरा सामने होते हुए भी सऊद शकील और मोहम्मद वसीम ने काफी आक्रमक बल्लेबाज़ी और टीम की बढ़त को 100 रनों के पार पहुंचा दिया, यहाँ से मैच कीवी टीम से दूर होता गया लेकिन तभी जब पाकिस्तान की लीड 137 रनों की हो गयी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने सबको हैरान करते हुए पारी को घोषित कर दिया, उस समय पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 311 रन बनाये थे. बाबर के इस फैसले से सभी इसलिए हैरान थे कि मैच में पाकिस्तान की जीत की तो कोई सम्भावना नहीं थी अलबत्ता कम रौशनी से अगर खेल न रुकता तो हार ज़रूर मिल सकती थी. बाबर से जब इस फैसले के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि क्रिकेट में सबकुछ हो सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related