कांग्रेस के लिए दशकों तक राजनीती करने वाले कश्मीर के राजनेता गुलाम नबी आज़ाद ने कुछ अरसा पहले अपनी पैरेंट पार्टी का साथ छोड़कर अलग राह पकड़ ली और अपनी राजनीतिक पार्टी का गठन कर डाला लेकिन अब खबर आ रही है कि राहुल गाँधी बड़े बड़े आरोप लगाने वाले आज़ाद एकबार फिर कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले हैं, दरअसल ये बात ऐसे समय पर आयी है जब कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण तीन जनवरी से शुरू होने वाला है और जिसका समापन 26 जनवरी से पहले कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर होगा। इससे बड़ा डेवलोपमेन्ट कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में यह हुआ कि आज़ाद ने कांग्रेस अलग होकर जब पार्टी बनाई और लोग कांग्रेस छोड़कर आज़ाद की पार्टी में शामिल हुए थे वो सब अब घर वापसी करने में लगे हुए हैं.
काफी दिनों से चल रही है बातचीत
अब घर वापसी की इन ख़बरों के बीच गुलाम नबी आज़ाद के भी घर वापसी की ख़बरें सामने आयी हैं. मीडिया में आयी ख़बरों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के आला कमान और आज़ाद के बीच बातचीत का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है. हालाँकि आज़ाद कैम्प की तरफ से अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है, वैसे लोगों को इस खबर पर थोड़ी हैरानी भी है कि राहुल और सोनिया के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आज़ाद कैसे कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं. बहरहाल राजनीति में सबकुछ संभव है.
अम्बिका सोनी बनीं सूत्रधार
ख़बरों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी और आज़ाद के बीच माध्यम अम्बिका सोनी बनी हुई हैं, कांग्रेस भी चाहती है कि भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर पहुँचने से पहले आज़ाद और दूसरे कांग्रेसी एक ही जगह पर दिखाई दें. वैसे कश्मीर में लगभग सभी छोटी बड़ी विपक्षी पार्टियों ने भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया है, महबूबा मुफ़्ती और कई दुसरे नेताओं ने यात्रा में शामिल होने की भी बात कही है. आने वाले समय में कश्मीर में चुनाव कराये जा सकते हैं ऐसे में कश्मीर में विपक्षी एकता की कोशिश भी की जा रही है.

