पाकिस्तान: मंदिर तोड़ने के घटना में अबतक 55 गिरफ्तारियां

इंटरनेशनलपाकिस्तान: मंदिर तोड़ने के घटना में अबतक 55 गिरफ्तारियां

Date:


पाकिस्तान: मंदिर तोड़ने के घटना में अबतक 55 गिरफ्तारियां

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक कट्टरपंथियों द्वारा एक हिंदू मंदिर में की गई तोड़फोड़ की घटना में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने रात भर की गई छापेमारी के दौरान दस और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार किये गये आरोपियों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है।

अबतक 55 गिरफ्तारियां
खैबर पख्तूनख्वा में करक जिले के टेरी गांव में कुछ लोगों ने बुधवार को मंदिर के विस्तार कार्य के खिलाफ उसमें तोड़फोड़ की और आग लगा दी थी। इस घटना के सिलसिले में दर्ज की गई प्राथमिकी में 350 से अधिक लोगों के नाम हैं। प्राथमिकी में जिन अन्य आरोपियों के नाम हैं , उनकी तलाश की जा रही है। इस मंदिर में एक हिंदू धार्मिक नेता की समाधि थी।

मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा
मंदिर की दशकों पुरानी इमारत के जीर्णोद्धार के लिए हिंदू समुदाय ने स्थानीय अधिकारियों से अनुमति ली थी। कुछ स्थानीय मौलवियों और जमीयत उलेमा-ए- इस्लाम पार्टी के समर्थकों की अगुवाई में भीड़ ने पुराने ढांचे के साथ- साथ नए निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के नेताओं ने मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा की है।

भारत ने भी जताया विरोध
भारत ने भी मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को लेकर पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया और इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। सूत्रों ने नई दिल्ली में शुक्रवार को बताया था कि राजनयिक माध्यम से पाकिस्तान के समक्ष विरोध दर्ज कराया गया है। इस बीच पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को लेकर भारत के विरोध को शनिवार को ‘‘पूरी तरह से अनुचित” करार दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...