Meerut News Today : आंधी में गिरे पेड़ ने ले ली पीएसी सिपाही की जान,साथी सिपाही घायल

उत्तर प्रदेशMeerut News Today : आंधी में गिरे पेड़ ने ले ली पीएसी...

Date:

मेरठ। आज शनिवार को भी शाम लगातार आंधी और पानी से मौसम सुहाना हो गया। वहीं शुक्रवार से शुरू हुई आंधी और पानी से जिले में ही नहीं आसपास भी जान माल की हानि हुई है। मेरठ में तो आंधी से गिरे पेड़ ने पीएसी के एक सिपाही की जान ले ली। वहीं पीएसी सिपाही का साथी घायल हो गया। घायल युव​क भी पुलिस में ही है। 

Also Read : Meat Mafia Yakub Qureshi : फरार मीट माफिया याकूब कुरैशी और उसका परिवार रोज मोबाइल नंबर के साथ बदल रहा लोकेशन

गत शुक्रवार की शाम 40 किमी स्पीड से आई आंधी अपने साथ तबाही भी लेकर आई और कई घरों का सुख चैन भी उड़ा ले गई। वहीं एक सिपाही के परिवार के परिवार केा आंधी जिंदगी में कभी नहीं भूलने वाला दर्द भी दे गई। इस आंधी में पीएसी के सिपाही की जान चली गई। इससे सिपाही के परिवार में कोहराम मच गया। तेज आंधी में मुरादाबाद से छुटटी लेकर घर आ रहे सिपाही की बाइक पेड़ की चपेट में आ गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आज शनिवार को सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

गांव लिसाड़ी निवासी सिपाही अंकित मुरादाबाद पीएसी में तैनात था। वह पीएसी से छुटटी लेकर अपने घर लौट रहा था। सिपाही जब गढ़ रोड पर पहुंचा तो शाम 40 किमी की रफ्तार आई तेज आंधी से एक पेड़ उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। सिपाही ने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिपाही का दूसरा साथी  घायल है। मृतक सिपाही का नाम अंकित है उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अंकित दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में तीन बहन हैं। सिपाही की मौत के बाद पुलिस मकहमे में भी शोक छा गया। 

Also Read : Weather News : नौतपा में इस बार ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज,जानकर हो जाएंगे हैरान

मेरठ के लिसाड़ी गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह 2019 में पीएसी में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। इस समय अंकित मुरादाबाद में 9वीं वाहिनी में तैनात थे। शुक्रवार देर शाम अंकित अपने साथी सिपाही सचिन के साथ छुटटी लेकर मेरठ घर लौट रहा था। दोनों बाइक से आ रहे थे। शुक्रवार रात बाइक पर सवार दोनों सिपाही मेरठ की चले इसी दौरान तेज आंधी से पेड़ टूटकर बाइक पर गिर गया। जिसमें अंकित घायल हो गया। सचिन को भी चोट लगी। घायल होने पर दोनों को भर्ती कराया। जहां आज शनिवार को उपचार के दौरान अंकित की मौत हो गई। 
वहीं आज शनिवार को भी तेज आंधी और बारिश से मौसम में बदलाव आया। जिससे तापमान में कमी आई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं? पूरी सूची

अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाने की योजना बना रहे...

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव; गाजियाबाद के स्कूल आज बंद

दिल्ली-एनसीआर में देर रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो...

ई-श्रम कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें? पूरी प्रक्रिया समझें

अगर आपने ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर दिया...

ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

अगर आपका ई-श्रम कार्ड बन चुका है, तो अगला...