Azam Khan News : दर्द तो है पर सपा नहीं छोड़ेंगे आज़म, बोले मैं हार्दिक पटेल नहीं

उत्तर प्रदेशAzam Khan News : दर्द तो है पर सपा नहीं छोड़ेंगे आज़म,...

Date:

मैं हार्दिक पटेल नहीं हूँ, 27 महीने बाद जेल से बाहर आज़म खान ने एक टीवी चैनल के नुमाइंदे से जब बात कही तो उन्होंने इशारा दे दिया कि वह सपा छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले। इसी इंटरव्यू में अखिलेश से नाराज़गी की बात पर जब वह यह कहते हैं कि मैं पार्टी का अदना सा सिपाही हूँ और मैं बड़े लोगों पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूँ तो कहीं न कहीं अखिलेश को लेकर अपने दिल की कसक को ज़ाहिर करते हैं. 

Also Read : Azam Khan Released : मेरी तबाहियों में मेरे अपनों का बड़ा हाथ है, रामपुर पहुंचकर बोले आज़म

एक तरफ वह अखिलेश से नाराज़गी की बात से भी इंकार करते हैं दूसरी तरफ जेल में मिलने न आने पर वह शायराना अंदाज़ में कहते हैं कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी। अखिलेश से नाराज़गी की बात पर उनका जवाब होता कि मैं हार्दिक पटेल नहीं हूँ. दरअसल तब वह अपनी वफादारी की बात कर रहे थे जो उनकी समाजवादी पार्टी से है. कल आज़म ने ऐसे ही किस सवाल पर कहा था कि मेरी वफादारी कभी मशकूक नहीं रही, मैं जमीर बेचने वाला इंसान नहीं हूं, न देश और कौम को बेचने वाला. ये मैंने इमरजेंसी के समय भी साबित कर दिया था.

इंटरव्यू में आज़म अपने ऊपर दर्जनों मुकदमों पर कहते हैं कि यह सब मेरे अपनों ने किये हैं, उनसे जब पूछा गया कि अपने कौन से लोग है तो उन्होंने कहा कि जिनके माथे पर निशान पड़े हैं. दरअसल आज़म अपनी कौम के लोगों को ही ज़िम्मेदार मानते हैं जिन्होंने उनके ऊपर मुर्गी चिरई, बकरी चोरी, शराब की दूकान पर लूट जैसे मुक़दमे दर्ज कराये। 

Also Read : Meat Mafia Yakub Qureshi : फरार मीट माफिया याकूब कुरैशी और उसका परिवार रोज मोबाइल नंबर के साथ बदल रहा लोकेशन

जेल की ज़िन्दगी पर आज़म ने कहा कि मैं एक क़ब्र में क़ैद था, एक ऐसी कोठरी में रख गया था जहाँ अंग्रेजी हुकूमत में फांसी से पहले क़ैदी को रखा जाता था. आगे की दिशा की बात पूछने पर आज़म फलसफाना जवाब देते हैं कि पहले अपनी दशा तो सुधार लूँ. इन सबके बीच आज़म खान सुप्रीम कोर्ट और कपिल सिब्बल की तारीफ करना नहीं भूलते।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related