बिटिया के साथ हुए अन्याय पर भड़का आक्रोश

मेरठ रीजनबिटिया के साथ हुए अन्याय पर भड़का आक्रोश

Date:


बिटिया के साथ हुए अन्याय पर भड़का आक्रोश

  • महानगर के अनेक स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन
  • आरोपियों को फांसी देने से लेकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग
    मेरठ। हाथरस की कु0 मनीषा बाल्मीकि के रेप व हत्या के विरोध में आज मेरठ शहर में अनेक स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को फांसी देने से लेकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने तक की मांग की।

शिवसेना मेरठ इकाई ने युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह आर्य के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। पश्चिमी यू.पी. सहप्रभारी अवधेश शर्मा ने कहा कि जो सरकार बहन- बेटियों की रक्षा करने में असमर्थ हो उस सरकार का बने रहने का कोई औचित्य नही है। प्रदर्शन करने वालो में सनी प्रधान, कमल प्रजापति, यासीन खान, योगेश प्रजापति, पवन पार्चा, सुधांशु शर्मा, अनिल कुमार, प्रवेश रोहटा, दीपक कुमार, नौशाद आदि शिवसेना पदाधिकारी शामिल रहें ।

राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राहुलदेव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया। उन्होंने हत्यारो को तुरंत कड़ी सजा देने और पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता व परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी व कप्तान हाथरस को तुरंत प्रभाव में निलंबित किया जाये। प्रदर्शन में मुकेश जैन, डाॅ राजकुमार सांगवान, डाॅ मेराजुद्दीन अहमद, राम मेहर गुर्जर, नरेन्द्र खजुरी, कमलजीत सिंह, डाॅ सुशील कुमार, चैधरी इंदरपाल सिंह, सीपी सिंह, संजना ठाकुर, वरुण करनावल, विनय मल्लापुर, सोहाब ग्यास, रणवीर दहिया, चैधरी सत्यचंद्र,सचिन शर्मा, मतलूब गोड़, अजित चैधरी, नासिर अंसारी, संजय पनवारी, राहुल टीमकिया, मोजुद्दीन चैहान, अजित बना, रतन सिंह आदि शामिल रहे।
समाजवादी छात्र सभा ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन करते हुए रेप कांड के आरोपियों का पुतला फूंका। डीएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाए। और 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए साथ ही पीड़िता के परिवार को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। इसके अलावा इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में आशुतोष मलिक, शादाब चैधरी, हैविंग खान शाहनवाज आदि रहे।
मेरठ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युगांश राणा के नेतृत्व में बच्चा पार्क चैराहे पर विरोध दर्ज कराते हुए मोमबत्ती जलाकर बहन मनीषा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने योगी सरकार से अपराधियों को फांसी देने वरना इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शन में युगांश राणा, आमिर रजा, नफीस सैफी, मासूम असगर, अर्चित गुप्ता, शुभम भाटी, उजैफ गाजी, अताउल्लाह शेख, अंसार अहमद, अरुण कौशिक, संजीदा खान, श्रेष्ठ शर्मा, शावेज गाजी, फैज खान, कैफ खान, शाहिद ,शादाब आदि मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related