7 दिसंबर से नहीं होगी तीन स्थानों पर टोल वसूली

मेरठ रीजन7 दिसंबर से नहीं होगी तीन स्थानों पर टोल वसूली

Date:


7 दिसंबर से नहीं होगी तीन स्थानों पर टोल वसूली

  • कैंट बोर्ड की बैठक में आठ प्वाईंट पर ही टेंडर जारी करने पर सहमति
  • दिल्ली रोड, मवाना रोड और रूडकी रोड पर टोल वसूली पर था विवाद

मेरठ। आने वाली 7 दिसंबर से कैंट क्षेत्र मे तीन स्थानों पर टोल की वसूली नहीं की जायेगी। इन तीनों की जगहों पर टोल वसूली को लेकर काफी विवाद हुए थे। आज कैंट बोर्ड कार्यालय में आयोजित बैठक में अगले बार के टेंडर में मात्र 8 स्थान ही रखे जाने पर सहमति जताई गयी। वर्तमान में कैंट बोर्ड द्वारा 11 स्थानों पर टोल वसूली का ठेका छोड़ा गया है।

आज कैंट बोर्ड कार्यालय में हुई बोर्ड बैठक में टोल वसूली का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने दिल्ली रोड, मवाना रोड और रूडकी रोड पर की जा रही टोल वसूली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह तीनों टोल वसूली के स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग हैं और यह सड़कें कैंट बोर्ड की नहीं हैं। इन सड़कों की देखभाल भी पीडब्लूडी करता है और वह भी इन स्थानों पर टोल वसूली के खिलाफ पत्र लिखकर शिकायत दर्ज करा चुका है। ऐसे में यहां पर टोल वसूली करना नाजायज है।

ऐसे में तय किया गया कि आने वाली 7 दिसंबर के बाद इन तीनों ही स्थानों पर टोल की वसूली नहीं की जायेगी। वर्तमान में कैंट बोर्ड द्वारा 11 स्थानों पर टोल वसूली का ठेका छोड़ा गया है मगर आने वाले टेंडर में 8 स्थानों को ही टोल वसूली के लिये रखा जायेगा। ोर्ड अध्यक्ष स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर ने अगली बोर्ड बैठक में विचार करके आगामी वर्ष का टेंडर बनाने का आश्वासन भी कैंट विधायक को दिया।

तीनों टोल शुरूआत से ही रहे विवादों का केंद्र
दिल्ली रोड, मवाना रोड और रूडकी रोड पर बनाये गये टोल शुरू से ही विवादों के केंद्र में रहे। इन तीनों ही टोलों को लेकर विभिन्न संगठनों ने आंदोलन भी किये। एक बार तो इन टोल पर की जा रही वसूली को रूकवा भी दिया गया। मगर कोर्ट के आदेश के बाद यहां टोल की वसूली दोबारा शुरू कर दी गयी।

इस साल टैक्स एसेसमेंट न करने की मांग
बोर्ड बैठक में उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी तथा अन्य बोर्ड सदस्यों ने कहा कि कोरोना के चलते इस साल टैक्स एसेसमेंट न किया जाये। अगले तीन वर्ष भी पुरानी एआरवी से ही टैक्स वसूली की जाये जिससे कैंट की जनता को राहत मिल सके। गौरतलब है कि कैंट एरिया में हर तीसरे साल टैक्स एसेसमेंट किया जाता है। इस मुद्दे पर सीईओ प्रसाद चव्हाण ने कहा कि टैक्स एसेसमेंट कानूनी मसला है। अतः इस विषय पर पहले कानूनी राय ले जी जाय ।
बोर्ड बैठक में बोर्ड अध्यक्ष स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह राठौर उपाध्यक्ष विपिन सोढ़ी सदस्य रिनी जैन बुशरा कमाल नीरज राठौर अनिल जैन मंजू गोयल धर्मेंद्र सोनकर शामिल हुए। वहीं जी ई साऊथ एन ए मैतेई व अन्य आर्मी सदस्यों के अलावा कार्यालय अधीक्षक जयपाल तोमर व रिवेन्यू विभाग से हितेश कुमार भी बैठक में मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...