OTT पर ही कार्तिक की फिल्म का ‘धमाका’

बॉलीवुडOTT पर ही कार्तिक की फिल्म का ‘धमाका’

Date:


OTT पर ही कार्तिक की फिल्म का ‘धमाका’

हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ का एलान किया गया था। राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। यह कार्तिक की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ऐसे में निर्माता इसे जल्द से जल्द रिलीज करना चाह रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। अफवाह है कि धमाका की राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिये हैं।

बता दें, कार्तिक ने इस फिल्म की शूटिंग महज 10 दिनों में ही खत्म कर दी थी। यह एक रिकॉर्ड है। धमाका की शूटिंग 14 दिसंबर को शुरू हुई थी और कार्तिक ने इसके लिए 14 दिन की डेट्स दी थीं। लेकिन कार्तिक ने अपना काम 10 दिनों में ही पूरा कर दिया।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो, खबर है कि मेकर्स ने इस फिल्‍म को नेटफ्लिक्स को भारी भरकम दाम में बेच दिया है। बताया जा रहा है कि यह डील 85 करोड़ में फाइनल की गई है। आने वाले कुछ दिनों में रिलीज डेट की घोषणा की जा सकती है।

दरअसल, लॉकडाउन के बाद सभी सिनेमाघरों को खोल तो दिया गया है, लेकिन 50 प्रतिशत ऑडिएंस की मौजूदगी के साथ फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास फायदा नहीं मिल पा रहा है। लिहाजा, फिल्म को ओटीटी पर ही रिलीज करने की प्लानिंग है।

‘धमाका’ का निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं। इसके निर्माता हैं रॉनी स्क्रूवाला, अमिता माधवानी और राम माधवानी। राम माधवानी की ये फिल्म कोरियन फिल्म टेरर लाईव का रीमेक है और कार्तिक इस फिल्म में कार्तिक एक पत्रकार की भूमिका में होंगे। लेकिन इस पत्रकार की ज़िंदगी तब बदल जाती है जब वो मुंबई आतंकवादी हमले का लाइव ब्राडकास्ट कवर करता है। फिल्म में कार्तिक के साथ मृणाल ठाकुर हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...