कमलनाथ सरकार गिराने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से आया था आदेश, वायरल ऑडियो में दावा

फीचर्डकमलनाथ सरकार गिराने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से आया था आदेश, वायरल...

Date:


कमलनाथ सरकार गिराने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से आया था आदेश, वायरल ऑडियो में दावा

कांग्रेस ने कहा–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र की हत्या के लिए हैं जिम्मेदार

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप में दावा किया जा रहा है ये ऑडियो क्लिप भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान की है जिसमें वह कार्यकर्ताओं से कह रह हैं कि कांग्रेस की सरकार को गिराने का आदेश बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व से मिला था।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी इस खबर पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। दरअसल, बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ हाथ मिलाकर मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराया और सूबे की सत्ता पर काबिज हुई।

अंग्रेजी वेबसाइट NDTVने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि क्लिप में शिवराज सिंह चौहान को कहते सुना जा सकता है, ”केन्द्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिए… नहीं तो ये बर्बाद कर देगी, तबाह कर देगी और आप बताओ ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी भाई के बिना सरकार गिर सकती थी? और कोई तरीका नहीं था। कांग्रेस कह रही है धोखा तुलसी सिलावट ने न दिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने न दिया, धोखा कांग्रेस ने दिया।”

हालांकि एनडीटीवी ने इस वायरस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं की है। ऑडियो क्लिप में नाम लिया गया ”तुलसी भाई” ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार और कांग्रेस के पूर्व मंत्री तुलसी सिलावत हैं, जो उनके साथ बीजेपी में शामिल हुए थे। ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने 10 मार्च 2020 को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया था। बीजेपी में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया को राज्यसभा का टिकट भी मिला था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related