मेरठ में 30 जून तक धारा 144 लागू की गई
मेरठ में अब 55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियो की कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में ड्यूटी नहीं लगेगी. इसको लेकर मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने जोन के सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं. कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप को वजह से ये फैसला लिया गया है. साथ ही मेरठ में अब 4 लोग 1 साथ नहीं खड़े हो सकते क्योंकि 30 जून तक धारा 144 लागू कर दी गयी है.
56 उम्र के दरोगा ने दम तोड़ा
मेरठ में 56 वर्षीय दोरोगा पुलिसकर्मी की मौत के बाद महकमे में हड़कंप मच गया. जिसके बाद ये निर्णय लिया गया है.
एडीजी ने जारी किए निर्देश
मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने जोन के सभी जिलों को निर्देशित किया है कि 55 साल से ज्यादा उम्र वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया जाए और इनकी ड्यूटी कंटेनमेंट और हॉटस्पॉट वाले स्थानों पर नहीं लगाई जाए. उन्होंने निर्देश दिया है कि फेस मास्क और फेस शील्ड अनिवार्य रूप से पुलिसकर्मी लगाएं. सीओ स्तर पर इसे चेक भी किया जाए, ताकि इसमें कोई कोताही न बरती जाए. जिन क्षेत्रों में खतरा ज्यादा है, वहां पुलिसकर्मियों की रैंडम सैंपलिंग की जाए, ताकि उनकी बीमारी का समय रहते पता हो सके.

