NEET-UG मुद्दे पर संसद में विपक्ष हमलावर, राहुल ने माँगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा

नेशनलNEET-UG मुद्दे पर संसद में विपक्ष हमलावर, राहुल ने माँगा धर्मेंद्र प्रधान...

Date:

सोमवार को संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने NEET-UG 2024 पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार पर अपना हमला तेज कर दिया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। जैसा कि अनुमान था, सत्र की शुरुआत विपक्ष द्वारा प्रधान के इस्तीफे और NEET-UG 2024 परीक्षा रद्द करने की मांग के साथ हंगामेदार रही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट समेत मौजूदा परीक्षा प्रणाली की आलोचना करते हुए इसे “मौलिक रूप से त्रुटिपूर्ण” करार दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि यह सभी के लिए स्पष्ट है कि नीट और अन्य प्रमुख परीक्षाओं सहित हमारी परीक्षा प्रणाली में गंभीर खामियां हैं। शिक्षा मंत्री ने अपने अलावा सबपर दोष मढ़ दिया। मुद्दा यह है कि देश में लाखों छात्र हैं जो इस बात से बेहद चिंतित हैं कि क्या हो रहा है और जो मानते हैं कि भारतीय परीक्षा प्रणाली एक धोखाधड़ी है। लाखों लोग मानते हैं कि अगर आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है, तो आप भारतीय परीक्षा प्रणाली को खरीद सकते हैं, और विपक्ष की भी यही राय है।

वहीँ धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के तीखे हमले के जवाब में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) का बचाव किया और दावा किया कि पिछले सात वर्षों में पेपर लीक का कोई सबूत नहीं मिला है। यह (NEET) मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष है। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं कि NTA के तहत 240 से अधिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गई हैं .” शिक्षा मंत्री ने देश की परीक्षा प्रणाली पर राहुल गांधी की टिप्पणी की भी निंदा की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...