मुख्तार और अब्बास में से कोई एक ही लड़ेगा चुनाव

विधानसभा चुनावमुख्तार और अब्बास में से कोई एक ही लड़ेगा चुनाव

Date:


मुख्तार और अब्बास में से कोई एक ही लड़ेगा चुनाव

लखनऊ । Mukhtar Abbas News in Hindi – बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी और उनके बेटे अब्बास अंसारी दोनों ने ही मऊ की सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया है। हालांकि इन दोनों में से कोई एक ही चुनाव लड़ेगा। सूत्रों का कहना है कि अगर मुख्तार अंसारी को जमानत मिल जाती है और बाहर आ जाते हैं तो वह चुनाव लड़ेंगे और अगर ऐसा नहीं होता है तो इस बार उनके बड़े बेटे अब्बास अंसारी चुनाव लड़ सकते हैं। मुख्तार अंसारी 1995 से अब तक लगातार विधायक है।

Read also: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास व उमर कोरोना की चपेट में, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

दरअसल अंसारी परिवार इस बार 3 हिस्सों में बटा हुआ है। इसमें सबसे बड़े भाई समाजवादी पार्टी के साथ जबकि अफजाल अंसारी बसपा से सांसद हैं। वही मुख्तार अंसारी सुभासप से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि सुभासपा के प्रवक्ता क्यूट मिश्रा का कहना है कि पार्टी की तरफ से एक ही सिंबल दिया गया है और यह अंसारी परिवार को तय करना है कि दोनों में से कौन चुनाव लड़ेगा। मौजूदा समय में मुख्तार अंसारी बहुजन समाज पार्टी विधायक है हालांकि मायावती उनको पार्टी से निकाल चुकी है। उन्होंने कहा था कि वह टिकट नहीं देंगी। उसके बाद से ही अंसारी परिवार ओमप्रकाश राजभर के साथ चुनाव प्रचार में लग गया है। पिछले दिनों जब जहूराबाद से ओमप्रकाश राजभर ने प्रत्याशी के लिए पर्चा दाखिल किया तब अंसारी परिवार के लोग साथ में दिखे थे। हालांकि इससे पहले तमाम मीडिया वार्ता में ओमप्रकाश राजभर इस बात से इनकार करते रहे थे कि मुख्तार अंसारी उनकी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना था कि वह खुद सक्षम है। लेकिन अखिलेश यादव ने जब भतार अंसारी से दूरी बनाने का फैसला किया तो बैक डोर से ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में उनको एंट्री दी गई। इससे वह एक तरीके से समाजवादी गठबंधन के ही उम्मीदवार रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related