City Vocational में ऑनलाइन क्लासेस शुरू

एजुकेशनCity Vocational में ऑनलाइन क्लासेस शुरू

Date:

मेरठ कैंट स्थित City Vocational पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया गया। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

गर्मी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रशासन ने सुबह 8:00 बजे से 11:30 बजे तक ऑनलाइन कक्षाओं का समय निर्धारित किया है। इस अवधि में सभी विषयों की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही हैं जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

विद्यालय निदेशिका डॉक्टर हिमानी अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य एनपी सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए इसलिए सभी शिक्षक और छात्र ऑनलाइन कक्षाओं के लिए तैयार हैं। भीषण गर्मी के कारण विद्यार्थियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के आदेशानुसार विद्यालय बंद किए गए हैं परंतु विद्यार्थियों की शिक्षा बिना रुकावट जारी रहे, इस बात को मद्देनजर रखते हुए हम इस कठिन समय में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों और अभिभावकों से कहा कि विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं में नियमित रूप से शामिल हों और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही, छात्रों को समय पर होमवर्क और असाइनमेंट पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...