टेक डेस्क: OnePlus Nord CE 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होने वाला है, लेकिन लॉन्चिंग से पहले एक वीडियो टीजर जारी हुआ है | इस टीजर के मुताबिक , OnePlus Nord CE 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम का Snapdragon 750G प्रोसेसर और पंच-होल डिस्प्ले मिल सकता है।
OnePlus Nord CE 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Nord CE 5G में 6.43 इंच के फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 750G चिपसेट और 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी जाएगी। स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी होगी जो 30टी Warp फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी | इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।
OnePlus Nord CE 5G की संभावित कीमत
लीक्स के मुताबिक OnePlus Nord CE 5G की कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है और साथ ही स्मार्टफोन कई कलर ऑप्शन में पेश होगा |
Read also: बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के कार्यों को अक्टूबर-नवम्बर 2021 तक पूर्ण करने के निर्देश
आपकी जानकारी के लिए बता दे OnePlus Nord स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है।

