टेक डेस्क। OnePlus ने अपने सबसे पहले टैबलेट OnePlus Pad को लॉन्च कर दिया है, ये यूजर्स को तेज और स्मूथ अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कई कमाल के फीचर है, जो यूजर के काफी काम आएंगे।
OnePlus Pad फीचर्स
OnePlus Pad में एल्यूमीनियम एलोय से बनी एक यूनीबॉडी मेटल बॉडी है और 2.5D कर्व्ड कॉर्नर हैं, जिसमें 6.54mm स्लिम बेजल्स और 88 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। ये टैबलेट हेलो ग्रीन शेड में पेश किया गया है। इस Pad को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए यूजर्स मैग्नेटिक कीबोर्ड और वनप्लस स्टाइलो स्टाइलस ले सकते हैं।
टैबलेट में 7:5 का एक आस्पेक्ट रेशियो है, जो ज्यादा लाइन और स्प्रेडशीट में ज्यादा Rows दिखाता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और डॉल्बी विजन प्लेबैक सपोर्ट के साथ 11.6 इंच का डिस्प्ले भी मिलेगा।
इसके अलावा, टैबलेट डॉल्बी एटमॉस और वनप्लस की इन-हाउस ओमनी-बेयरिंग साउंड फील्ड टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें क्वाड-स्पीकर सेटअप समझदारी से स्क्रीन की दिशा की पहचान करता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट मिलता है जो की 3.05GHz की क्लॉक स्पीड के साथ कॉर्टेक्स-X2 कोर है, चिपसेट 12GB तक रैम के साथ आएगा।
OnePlus Pad में 9510mAh की बैटरी है जो 67W SuperVOOC चार्जर के साथ आपको मिलेगी। बता दे, ये 14.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम और एक महीने का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा करता है।
OnePlus Pad अप्रैल में भारत, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो सकता है। बता दे, कीमत की जानकारी अभी नहीं दी गयी है।

