OnePlus फिटनेस बैंड की कल होगी लॉन्चिंग, जानिए संभावित कीमत

टेक्नोलॉजीOnePlus फिटनेस बैंड की कल होगी लॉन्चिंग, जानिए संभावित कीमत

Date:


OnePlus फिटनेस बैंड की कल होगी लॉन्चिंग, जानिए संभावित कीमत

OnePlus फिटनेस बैंड 11 जनवरी 2021 को लॉन्चिंग होगी। कंपनी की तरफ से OnePlus फिटनेस बैंड की लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया गया है। ट्वीटर पर OnePlus के  अपकमिंग फिटनेस बैंड का टीजर पहले ही जारी कर दिया गया था। इस फिटनेस बैंड को करीब 2,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

लीक रिपोर्ट की मानें, तो OnePlus फिटनेस बैंड में 24/7 हर्ट रेट मॉनिटर और ब्लड सैचुरेशन मॉनिटर SpO2 की सुविधा दी जा सकती है। यह दोनों ही फीचर कोरोनाकाल में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। साधारण शब्दों में कहें, तो SpO2 खून में ऑक्सीजन की मात्रा को बताता है। कोविड-19 पॉजिटिव लोगों में तेजी से ऑक्सीजन की कमी होती है। ऐसे वक्त में यह डिवाइस काफी अहम हो जाती है। 

इसके अलावा OnePlus का अपकमिंग फिटनेस बैंड स्लीप ट्रैकिंग फीचर के साथ आएगा। इसमें 1.1 इंच का टच एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें कलर डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही फिटनेस बैंड कई कलर ऑप्शन वाले स्ट्रैप के साथ आएगा। 

लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डिवाइस सिंगल चार्ज में 14 दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी।इस बैंड में स्पोर्ट्स और एक्सरसाइज़ ट्रैकिंग के लिए 13 अलग-अलग मोड होने की उम्मीद है। डिवाइस IP68- सर्टिफिकेशन के साथ आएगा यानी धूल और पानी से सुरक्षित रहेगा। वनप्लस फिटनेस बैंड को ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। साथ ही इसे ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related