Apple का सस्ता iPad जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नोलॉजीApple का सस्ता iPad जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Date:


Apple का सस्ता iPad जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Apple भारत में जल्द एक नया iPad लॉन्च करने जा रही है। यह नया 9th जनरेशन एंट्री लेवल iPad होगा, जो काफी लाइटवेट होगा और पतला होगा। इस अपकमिंग Apple iPad को अफोर्डेबल प्राइस प्वाइंट में पेश किया जा सकता है। 

Mac Otakara की रिपोर्ट के मुताबिक अपकमिंग iPad में Svelte बॉडी में आएगा। यह लेटेस्ट जनरेशन iPad Air 3 की तरह होगा, जिसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा।

बता दें कि मौजूदा वक्त में iPad Air की कीमत 329 डॉलर है। इसे 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो मौजूदा वक्त में 32GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। Apple की तरफ से 2021 iPad लाइनअप को मार्च के अंत पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ ऑफिशियल तौर पर नए iPad के बारे में कोई जानकारी नही साझा की गई है।    

स्पेसिफिकेशन्स  

अपकमिंग iPad का डिस्प्ले साइज 10.2 इंच का होगा। लेकिन iPad Air के मुकाबले थोड़ा पतला होगा। 

बता दें कि iPad Air 6.3mm पतला है। नया iPad 460ग्राम का होगा, जो कि मौजूदा iPad से 30 ग्राम कम होगा।  iPad Air का वजन 290 ग्राम है। 

इस डिवाइस में टच आईडी होम होम बटन दिया गया है, जो लाइटिंग पोर्ट सपोर्ट के साथ आएगा। 

iPad में एंटी रेफलेक्टिव कोटिंग, p3 वाइड कलर सपोर्ट और ट्रू टोन के साथ आएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related