OnePlus के अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 9 को लेकर एक बार फिर से लीक सामने आई है। नए लीक्स में इस स्मार्टफोन के कई खास फीचर्स की जानकारी दी गई है।
OnePlus 9 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा एक टिप्स्टर ने AIDA64 बैंचमार्किंग साॅफ्टवेयर के स्क्रीनशाॅट्स के साथ किया है। ट्विटर पर अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus 9 से जुड़े चार स्क्रीनशाॅट्स शेयर किए गए हैं, जिनमें कई फीचर्स की जानकारी मौजूद है। सामने आए स्क्रीनशाॅट्स के मुताबिक OnePlus 9 को Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। इसमें 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
वैसे पिछले दिनों सामने आई लीक्स के अनुसार OnePlus 9 सीरीज के तहत कंपनी एक साथ तीन स्मार्टफोन लाॅन्च कर सकती है। इसमें OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9 Lite स्मार्टफोन शामिल हैं। उम्मीद है कि यह सीरीज अगले महीने यानि मार्च में लाॅन्च हो सकते हैं।

