Meerut News: कबाड़ी की दुकान में धमाका, दुकान मालिक के चीथड़े उड़े तीन घायल

उत्तर प्रदेशMeerut News: कबाड़ी की दुकान में धमाका, दुकान मालिक के चीथड़े उड़े...

Date:

Meerut crime news: मेरठ में आज बुधवार की सुबह एक कबाड़ी की दुकान में धमाका हो गया। कबाड़ी की दुकान में ब्लास्ट में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। कबाड़ी की दुकान में धमाका होने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान को चारों तरफ से सील कर दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। सुबह के समय कबाड़ी की दुकान में हुए धमाके से आसपास के इलाके में दहशत मच गई। धमाके के बाद लोग अनहोनी की आशंका के चलते इधर उधर भागने लगे।

मेरठ के थाना गंगानगर क्षेत्र के मवाना रोड पर अम्हेडा के पास कबाड़ी की दुकान में आज बुधवार सुबह संदिग्ध वस्तु फटने से जोरदार धमाका हुआ। जिससे दुकान मलिक के शरीर के कई टुकड़े हो गए हैं। जबकि दुकान मालिक के पास आए दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कबाड़ी की दुकान में धमाके के बाद हादसे की जानकारी होने पर मौके पर एसपी देहात, फायर ब्रिगेड और फारेंसिंक टीम पहुंच गई है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार आज सुबह करीब 10:45 बजे का है। दुकान मालिक कबाड़ी तौसीफ दुकान में किसी सेलनुमा वस्तु को तोड़ रहा था। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। धमाके में 20 किलो बाट के टुकड़े-टुकड़े हो गए। दुकान मालिक कबाड़ी तौसीफ का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। वहीं दुकान मालिक कबाड़ी तौसीफ के पास बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके से आसपास के मकान की खिड़कियों और दरवाजों को भी नुकसान हुआ है।

धमाके की आवाज सुनकर पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। मौके पर दौड़े लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पर गंगानगर थाना पुलिस सहित कई थानों का फोर्स, फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। गंभीर रुप से घायलों को गंगानगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर जांच टीम लगी हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...