एक करोड़ के हाथी दांत बरामद, चार वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंडएक करोड़ के हाथी दांत बरामद, चार वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

Date:

  • उत्तराखंड में एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर हाथी दांत तस्करों को पकड़ा

देहरादून। हाथी दांत तस्करों के खिलाफ कई एजेंसियों के संयुक्त अभियान को बड़ी सफलता मिली है। एक करोड़ रुपये के हाथी दांत के साथ चार वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों से पूछताछ कर इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में चैंकाने वाले खुलासे सामने आयेंगे।

उत्तराखंड से हाथी दांत की तस्करी किये जाने की सूचना एजेंसियों को मिल रही थी। प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में वन्य जीव जन्तुओं और उनके अंगों की अवैध तस्करी की सूचनाओं के आधार पर उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वनप्रभाग रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर चार हाथी दांत दस्तकों को गिरफ्तार किया है। काशीपुर रोड में बने फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किये तस्कर श्रवण कुमार, ऋषि कुमार, सुरजीत और शमशेर से एक करोड़ रुपये कीमत के हाथी दांत भी बरामद किये गये हैं। पकडे़ गये तस्करों के खिलाफ तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आठ किलो वजन के हाथी दांत की बरामदगी वन्य जीव तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। तस्करों के अनुसार दो महीने पुराना हाथी दांत वह पढ़किया पीपल पड़ाव केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के जंगल से लाये थे। वहीं मृत हाथी के बारे में जानकारी लेने के लिये एसटीएफ और वन प्रभाग की टीम जंगल की ओर रवाना की गई है। इस मामले में अनेक एजेंसियों द्वारा जांच किये जाने से बड़े खुलासे होने के संकेत मिल रहे हैं। तस्करी में लिप्त लोगों में बड़े नाम शामिल होने की भी संभावनाएं जतायी जा रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related