- प्रीमियम मोटरसाइकल उपभोक्ताओं के लिए शानदार अनुभव
- प्रीमियम मोटरसाइकलों (300सीसी-500सीसी) की एक्सक्लुज़िव रेंज के साथ राइडिंग प्रेमियों को देगी बेहतरीन अनुभव
- होण्डा की बिग-बाईकों के लिए एक्सक्लुज़िव वन-स्टाॅप सेल्स एण्ड सर्विस सेंटर
मेरठ, 17 मार्च, 2021ः होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड ने मेरठ में अपने प्रीमियम बिग बाईक बिज़नेस वर्टिकल- होण्डा बिगविंग के उद्घाटन (पताः 135, पंजाबी पुरा, रामलीला मैदान के पास, दिल्ली रोड) के साथ राइडिंग के उत्साह को चरम पर पहुचा दिया।
मेरठ में बिगविंग के उद्घाटन पर बात करते हुए श्री यदविंदर सिंह गुलेरिया, डायरेक्टर-सेल्स एण्ड मार्केटिंग, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया प्रा. लिमिटेड ने कहा, ‘‘हम अपने उपभोक्ताओं को सही मायनों में बेजोड़ अनुभव प्रदान करने के लिए होण्डा बिगविंग (होण्डा के एक्सक्लुज़िव प्रीमियम मोटरसाइकल नेटवर्क) का विस्तार कर रहे हैं। आज हमें मेरठ में बिगविंग का उद्घाटन करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। इस नए प्रीमियम आउटलेट के माध्यम से हम होण्डा की रोचक मोटरसाइकलों को मेरठ के उपभोक्ताओं के करीब लाना चाहते हैं और उन्हें प्रीमियम मोटरसाइकलों की मिड-साइज़ रेंज के साथ लाभान्वित करना चाहते हैं।’’
उल्लेखनीय है कि होण्डा 2व्हीलर्स इंडिया ने पिछले साल गुरूग्राम में बिगविंग टाॅपलाईन के उद्घाटन के साथ अपने प्रीमियम मोटरसाइकल बिज़नेस नेटवर्क की नींव रखी। इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, इस वित्तीय वर्ष के अंत तक होण्डा देश भर में अपने बिगविंग आउटलेट्स की संख्या को 50 तक विस्तारित करेगी।
विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो
महानगरों में बिगविंग टाॅपलाईन और अन्य मांग केन्द्रों बिगविंग, होण्डा के प्रीमियम मोटरसाइकल रीटेल फोर्मेट का नेतृत्व कर रही है। मार्की होण्डा बिगविंग टाॅपलाईन में होण्डा की प्रीमियम मोटरसाइकलों की सम्पूर्ण रेंज शामिल होगी, इसमें सीबी350आरएस से लेकर H’ness-CB350 , नई CB500X, CBR1000RR-R फायरब्लेड , CBR1000RR-R फायरब्लेड SP और एडवेंचर टूरर अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स तक सभी माॅडल पेश किए जाएंगे; बिगविंग होण्डा के मिड-साइज़ मोटरसाइकल प्रशंसकों को खूब लुभाएंगी।
प्रीमियम अनुभव
ब्लैक और व्हाईट मोनोक्रोमेटिक थीम के साथ बिंगविंग में वाहनों की सम्पूर्ण रेंज को डिस्प्ले किया जाएगा। प्रोडक्ट या एक्सेसरीज़ के बारे में हर सवाल की जानकारी बिगविंग में मौजूद प्रशिक्षित पेशेवरों के द्वारा दी जाएगी। सर्च से लेकर खरीद तक की पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए वेबसाईट पर विस्तृत जानकारी दी गई है। वेबसाईट www.HondaBigWing.in पर ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प भी उपलब्ध है, जहां उपभोक्ता बड़ी आसानी से बुकिंग का त्वरित, सहज एवं पारदर्शी अनुभव पा सकते हैं। उपभोक्ताओं से रियल टाईम में फीडबैक लेने के लिए होण्डा बिगविंग सभी सोशल मीडिया प्लेटफाॅम्र्स पर भी सक्रियता से मौजूद रहेगी। इसके अलावा एक्सेसरीज़ और राइडिंग गियर की बेहतरीन रेंज भी उपभोक्ताओं को नए अवसर प्रदान करेगी और उनकी राइडिंग के जोश को दोगुना कर देंगी।
H’ness-CB350 के लिए एक्सक्लुज़िव एक्सेसरीज़
नई H’ness-CB350 की राइडिंग को और भी रोचक बनाने के लिए 10 नए ऑप्शनल एक्सेसरीज़ पेश की गई हैं, जो खासतौर पर राइड को कई गुना स्टाइलिश और आकर्षक बनाती हैं। प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध ये एक्सीरीज़ गुणवत्ता के सख्त मानकों के अनुरूप हैं और होण्डा के पूर्व-निर्धारित विश्वस्तरीय गुणवत्ता मानकों का पालन करती हैं। ये एक्सेसरीज़ H’ness-CB350 के DLX और DLX Pro दोनों वेरिएन्ट्स के लिए उपलब्ध हैं।

