डेढ़ करोड़ कीमत की नशीली दवाएं बरामद

उत्तर प्रदेशडेढ़ करोड़ कीमत की नशीली दवाएं बरामद

Date:


डेढ़ करोड़ कीमत की नशीली दवाएं बरामद

  • प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
    प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस ने नशीली दवाओं के कारोबार का भांडाफोड़ करते हुए लगभग डेढ़ करोड़ की नशीली दवाओं के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • प्रयागराज में नशीली दवाओं का कारोबार काफी जोरों पर चल रहा है। पुलिस इस नशीले कारोबार की चेन तोड़ने के लिये अपना जाल बिछाए हुए थी। नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त अनुपम पुरी की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। आज मुखबिर से मिली एक सूचना के आधार पर थाना खुल्दाबाद पुलिस और औषधि विभाग के अधिकारियों ने पायल सिनेमा के सामने स्थित होटल बोधीइन में छापा मारा। टीम ने होटल में ठहरे वांछित अनुपम पुरी के छोेटे भाई अनुराग पुरी गोस्वामी पुत्र धरमपुरी गोस्वामी निवासी अजुवा थाना सैनी जनपद कौशांबी को पचास हजार रूपये कीमत की नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया। अनुराग पुरी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने बरगद घाट के पास स्थित मंदिर के बगल में हर्षवर्धन नगर स्थित प्रदीप कुमार यादव उर्फ टीन यादव के मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दवा व अवैध भंडार की दवाएं बरामद कीं। औषधि निरीक्षक गोविन्द लाल गुप्ता ने बताया कि बरामद दवाओं की बाजार मंे कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रूपये है। अनुपम गोस्वामी और टीन यादव फिलहाल पुलिस के हाथ नहीं आयेे हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम बनाकर दबिश दे रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related