Omicron Variant: ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट ने चिंता में डाला,स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

हेल्थOmicron Variant: ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट ने चिंता में डाला,स्वास्थ्य मंत्रालय ने...

Date:

ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट BA.2.75 ने देश के चिकित्सा वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है। हालांकि ओमिक्रान के नए सब वैरिएंट के अभी कोई केस नहीं मिले हैं। लेकिन इसको लेकर  भारत में अब चिंता होने लगी है। वहीं स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने इस नए सब वैरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की बात कही है। देश के सभी प्रदेशों के स्वास्थ्य विभाग को फिर से कोरोना संक्रमण से बचने के ऐहतियात बरतने के बारे में कहा गया है। वहीं कोविड वार्ड और चिकित्सीय उपकरणों को दुरूस्त करने की बात कही है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब एक लाख 13 हजार 864 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे के भीतर 13,958 मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब तक चार करोड़ 28 लाख 79 हजार 477 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। जो कि एक्टिव केस कुल मामलों के 0.26 प्रतिशत हैं। इस समय कोरोना का रिकवरी रेट 98.53 प्रतिशत है। कोरोना से अब तक पांच लाख 25 हजार 199 लोग जान गंवा चुके हैं।

Read also: Omicron Sub Variant: देश में कोरोना ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट बीए—2—75 की दस्तक, इजरायली एक्सपर्ट का दावा

वहीं माना जा रहा है कि अब भारत में चौथी लहर की संभावना बन रही है। देश में जिस तरह से कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं उससे अब चिकित्सक हैरान हैं। डा0 सूर्य प्रकाश का कहना है कि ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट खतरनाक हो सकता है। इस पर पैनी नजर रखनी होगी। उन्‍होंने कहा कि हालांकि, ओमीक्रॉन के सब-वैरिएंट BA.2 और उसके म्‍यूटेशन BA.2.38 से बीमारी हल्की होती है। इसके संक्रमित मरीजों को अस्‍पतााल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं है। ऐसे मरीज खुद-ब-खुद ठीक होते हैं। उन्‍होंने कहा कि यह मरीजों पर हुए अध्‍ययन में सामने आया है कि अधिकांश मरीजों में हल्‍के लक्षण ही दिखे हैं। व‍िशेषज्ञों ने दावा किया है कि देश के दस राज्‍यों में ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट BA.2.75 फैल चुका है। जिन राज्‍यों से BA.2.75 के मामले मिले हैं। उनमें जम्‍मू,दिल्‍ली, हरियाणा, कर्नाटक, मध्‍य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश,पश्चिम बंगााल के अलावा महाराष्‍ट्र है। चिकित्सकों का मानना है कि यह स्‍ट्रेन अन्‍य देशों  यूके,जापान, कनाडा, जर्मन, आस्‍ट्रेलिया, अमेरिका और न्‍यूजीलैंड में पाया गया है। ओमिक्रॉन का ये नया वैरिएंट BA.5 की संक्रामक ज्‍यादा है। हालांकि, BA.5 सब-वेरिएंट भले बेहद संक्रामक हो लेकिन उतना घातक नहीं है। अधिक संक्रामक होने के कारण कुछ राज्‍यों में यह तेजी से फैल रहा है। इसके लिए सावधानी की जरूरत है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...