नई दिल्ली। देश में इस समय कोरोना संक्रमण एक बार फिर से फैलने लगा है। इजरायल के एक एक्सपर्टस का दावा है कि भारत में ओमिक्रॉन कोरोना वायरस का एब वेरिएंट बीए—2—75 की दस्तक हो गई है। बता दें कि इस समय कोरोना देश के दस राज्यों में बुरी तरह से पांव पसार रहा है। दस राज्यों में ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट BA.2.75 का पता चलने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ओमिक्रॉन का ये नया सब वेरिएंट काफी खतरनाक है। हालांकि,भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर ओमिक्रॉन के इस सब वेरिएंट की पुष्टि नहीं की है। तेल हाशोमर में शेबा मेडिकल सेंटर में सेंट्रल वायरोलाजी लेबोरेटरी के डा. शाय फ्लीशान ने कहा कि आठ देशों के 85 जीनोमिक डेटा एक ओपन-सोर्स प्लेटफार्म नेक्स्टस्ट्रेन पर अपलोड किए हैं। इसमें 69 भारत के हैं। नेक्स्टस्ट्रेन के अनुसार, भारत के अलावा अन्य सात देशों द्वारा स्ट्रेन की सूचना दी गई। इसमें जापान में एक, जर्मनी में दो, यूके में छह, कनाडा में दो, यूएस में दो, आस्ट्रेलिया में एक और न्यूजीलैंड में दो मामले सामने आए।
फ्लीशान ने ट्विटर कर कहा कि अभी तक भारत के बाहर के सीक्वेंस के आधार पर किसी ट्रांसमिशन को ट्रैक नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह बताना जल्दबाजी है BA.2.75 अगला प्रमुख वेरिएंट होगा। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन का यह सब वेरिएंट ‘चिंताजनक’ भी हो सकता है। यह आने वाली प्रवृत्ति का संकेत देने वाला है।
Read also: US Parade Shooting: फ्रीडम डे के दिन अमेरिका में गोलीबारी में छह लोगों की मौत,30 घायल
हाल के महीनों में, ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.1, BA.2, BA—3, BA—4, और BA—5 चलन में हैं। यह ओमिक्रॉन के ही सब वैरिएंट हैं। यह पहली बार है जब ओमिक्रॉन से दूसरी पीढ़ी का वेरिएंट कई क्षेत्रों में फैला है। अगर BA.2.75 सफल नहीं हुआ तो दूसरी जेनेरेशन समय के साथ बेहतर हो सकती है। लंदन के वैज्ञानिक थामस ने ट्विटर पर कहा कि ओमिक्रोन के इस सब-वेरिएंट पर नजर रखनी होगी। ब्लूम लैब के मुताबिक, G446S वर्तमान टीकों द्वारा प्राप्त एंटीबाडी से बचने के शक्तिशाली स्थलों में से एक है। जो अभी BA.2 को बेअसर कर रहा है।
इसके अलावा, उत्तरप्रदेश की खबरों के लिए हमसे जुड़े रहे – up news in hindi

