लोकसभा में जय संविधान बोलना स्पीकर महोदय ओम बिरला को नागवार गुज़र रहा है और भरे सदन में उनकी नाराज़गी फूट भी पड़ी और कांग्रेस के सम्मानित सांसद को उन्होंने डपटते हुए बैठने और सलाह न देने की बात कही. बता दें कि लोकसभा में दीपेंद्र हुड्डा, ओम बिरला से ज़्यादा सीनियर हैं क्योंकि वो उनसे ज़्यादा बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। स्पीकर के इस आचरण पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी का बयान आया है, प्रियंका ने सवाल किया कि क्या संसद में जय संविधान नहीं बोला जा सकता।
बता दें कि सदन में ये मामला आज उस समय आया जब तिरुवंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर संसद की सदस्यता की शपथ ले रहे थे, शपथ लेने के बाद उन्होंने जय संविधान का नारा लगाया जिसपर ओम बिरला ने उन्हें टोकते हुए कहा कि संविधान की शपथ तो आप ले ही रहे हैं फिर जय संविधान बोलने की क्या ज़रुरत है। स्पीकर के इस ऐतराज़ पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा अपने स्थान पर खड़े होकर बोले कि जय संविधान बोलने पर आपको ऐतराज़ नहीं होना चाहिए जिसपर ओम बिरला नाराज़ हो गए और एक माननीय सांसद से अशोभनीय तरीके से बैठ जाओ जैसी बात कहने लगे, ओम बिरला ने यह भी कहा कि सलाह देने की ज़रुरत नहीं।
ओम बिरला के इस रवय्ये से ये बात स्पष्ट हो चुकी है कि उनका रवैया विपक्ष के प्रति पहले से भी खराब होने वाला है, कल से आजतक वो कई बार विपक्ष के नेताओं के साथ अशोभनीय आचरण करते हुए नज़र आये. संसद में संविधान की बात करना, संविधान की प्रतियां दिखाना, ओम बिरला को पसंद नहीं आ रहा है. बता दें कि विपक्ष इस बार संविधान को अपना हथियार बनाये हुए है, सरकार इस मुद्दे पर बैकफुट पर दिख रही है, इस मुद्दे से सदन में कैसे निपटा जाय इसकी ज़िम्मेदारी स्पीकर महोदय को लगता है दी गयी है, वर्ना जिस सदन में एक निर्वाचित सदस्य को ओम बिरला की मौजूदगी में है उग्रवादी कहा गया हो , गालियां दी गयी हों, उस स्पीकर को सदन में जय संविधान बोलना अच्छा नहीं लग रहा है.

