Site icon Buziness Bytes Hindi

बरेली: पुरानी पेंशन की बहाली के वादे का दिखा असर, सपा को खूब मिले वोट


बरेली: पुरानी पेंशन की बहाली के वादे का दिखा असर, सपा को खूब मिले वोट

बरेली। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। अगर बात करें बरेली (Bareily) की तो बरेली जिले की 9 सीट में 7 पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया है, जबकि दो सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई है। वहीं, दूसरी तरफ पोस्टल बैलट (Postal Ballet) में भाजपा की करारी हार हुई है। बैलट पेपर से हुए मतदान में भाजपा जिले की सिर्फ एक ही सीट पर बढ़त बना पाई, जबकि बैलट पेपर से हुए चुनाव में सपा जिले की आठ सीटों पर आगे रही। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ शहर सीट पर ही बढ़त बना पाई।

Read also- UP Election Results 2022: बसपा की हार के क्या हैं कारण, मंडल प्रभारी ने किये चौंकाने वाले खुलासे

पुरानी पेंशन (Old pension scheme) का मुद्दा काम आया

पोस्टल बैलट में सपा (SP) की बढ़त का प्रमुख कारण सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा को माना जा रहा है। पुरानी पेंशन के मुद्दे पर सरकारी कर्मचारियों ने सपा को वोट दिया।

कहां कितने पोस्टल बैलट वोट मिले

आंवला

सपा- 302

भाजपा- 167

बरेली सिटी

भाजपा- 861

सपा- 713

बरेली कैंट

सपा- 449

भाजपा- 270

भोजीपुरा

सपा- 449

भाजपा- 270

बहेड़ी

सपा- 506

भाजपा- 333

बिथरी चैनपुर

सपा- 546

भाजपा- 354

फरीदपुर

सपा- 544

भाजपा- 215

नवाबगंज

सपा- 591

भाजपा- 284

मीरगंज

सपा- 340

भाजपा- 244

Exit mobile version