Oil Rate: क्रूड तेल की कीमतें पहुंची आसमान पर कभी भी तेल कंपनियां बढ़ा सकती हैं पेट्रोल डीजल के दाम

उत्तर प्रदेशOil Rate: क्रूड तेल की कीमतें पहुंची आसमान पर कभी भी तेल...

Date:


Oil Rate: क्रूड तेल की कीमतें पहुंची आसमान पर कभी भी तेल कंपनियां बढ़ा सकती हैं पेट्रोल डीजल के दाम

मेरठ। पांच राज्यों में चुनावी प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेगे। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Ukraine-russia war) के बीच क्रूड आयल के दाम आसमान पर पहुंच चुके हैं। मेरठ में इस समय पेट्रोल की कीमत 95.17 प्रति लीटर और डीजल 86.56 प्रति लीटर पर बिक रहा है। हालांकि अभी दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी (rise in petrol and diesel price) होगी। प्रदेश में सरकार के गठन के बाद जल्द ही पेट्रो पदार्थों के दामों में उछाल आएगा। चुनाव और मतगणना के चलते फिलहाल दामों में अभी तक दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी को आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा।

Read also- मीडिया से मायावती की नाराजगी की क्या है वजह? इसलिए प्रवक्ताओं पर लगाई रोक

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से पहले ही महंगाई तगड़ा झटका रिफाइंड आयल के रूप में लगा है। बाजार में रिफाइंड आयल की कीमत में 25 से 30 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी हुई है। खाने के तेल की कीमतें बढ़ने के बाद आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में भी इजाफा होगा। अगर ऐसा होता है तो होली (Holi) के त्यौहार पर आम जनता के लिए ये बड़ा झटका होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...