ओडिशा (Odisha) के केंद्रपाड़ा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है. जिले के तिखीरी नामक गांव में 32 वर्षीय एक दलित व्यक्ति (Dalit atrocities) से मंदिर के मरम्मत के लिए 500 रुपये दान मांगा गया था. लेकिन दान देने से इनकार करने के बाद सरपंच और स्थानीय लोगों के सामने कथित तौर पर उसे थूककर उसमें अपनी नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया गया. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी पुलिस ने दी है।
गांव का सरपंच चमेली ओझा मंदिर के लिए चंदा मांगने युवक के घर पहुंचा था। युवक ने कहा कि वह कोई पैसा नहीं दे पाएगा क्योंकि उसने पहले ही मूर्ति के लिए दान कर दिया था। इस पर युवक और सरपंच के साथ आए ग्रामीणों के बीच बहस छिड़ गई। सरपंच ने कथित तौर पर युवक और उसकी पत्नी को गालियां भी दीं।
Also Read : मोदी ने पिछले साल सीओपी 26 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जॉनसन को बधाई दी
घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
अगली शाम सरपंच ने कंगारू कोर्ट बुलाई, जहां युवक को भी बुलाया गया। वहां उसे अपने थूक में अपनी नाक रगड़ने लिए मजबूर किया गया। कोई विकल्प नहीं बचा तो युवक ने मान लिया। हालांकि, यह घटना शनिवार को हुई, लेकिन मंगलवार को मरसाघई पुलिस ने चमेली ओझा और कुछ ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Also Read : पाकिस्तान जाकर पढ़ाई न करे भारतीय छात्र, वरना भारत में नहीं मिलेगी नौकरी: यूजीसी

