Site icon Buziness Bytes Hindi

Nupur Sharma Suspension : नूपुर शर्मा ने विवादित शब्द लिए वापस, मांगी माफ़ी

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी मामले में पार्टी से सस्पेंड की गयी भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने माफ़ी मांगते हुए अपने कहे गए शब्दों को वापस लिया है. नूपुर ने कहा कि टीवी डिबेट्स में मेरे आराध्य शिवजी का अपमान मैं सहन नहीं कर सकी, इसलिए मेरे मुंह से कुछ शब्द निकल गए. नूपुर ने कहा कि मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं था, अगर किसी को मेरे कहे गए शब्दों से ठेस पहुंची हो तो मैं अपने शब्दों को वापस लेती हूँ.

Also Read : पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी पड़ी भारी, Nupur Sharma भाजपा से निलंबित

इसके साथ ही नूपुर ने मीडिया से अनुरोध किया कि वह उनके घर के पते को सार्वजनकि न करे क्योंकि इससे उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा पैदा हो जायेगा। नूपुर शर्मा ने इससे पहले कहा था कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल किया गया है उसमें छेड़छाड़ की गयी है. 

बता दे कि पैगम्बर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्प्णी के मामले ने तूल पकड़ने पर भाजपा ने आज नूपुर शर्मा पर बड़ी कार्रवाई से पहले एक बयान जारी कर अपनी स्थिति को स्पष्ट किया था. भाजपा ने कहा था कि ऐसे किसी भी बयान को पार्टी स्वीकार नहीं कर सकती जिससे किसी भी धर्म-सम्प्रदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। 

दरअसल एक टीवी न्यूज चैनल पर बहस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ काफी विवादित टिप्पणी कर दी थी जिसको लेकर अल्पसंख्यक समुदाय भड़का हुआ था. इसी कड़ी में कानपूर में शुक्रवार को साम्प्रदायिक हिंसा की घटना भी हो गयी थी. ऐसा कहा जा रहा है कि भाजपा ने इस मामले को शांत करने के लिए यह कदम उठाया है.

Also Read : Bharatiya Janata Party Issued Letter: नूपुर को भाजपा ने दिया झटका, कहा- किसी भी धर्म का अपमान स्वीकार नहीं

Exit mobile version