पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी पड़ी भारी, Nupur Sharma भाजपा से निलंबित

पॉलिटिक्सपैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी पड़ी भारी, Nupur Sharma भाजपा से निलंबित

Date:

पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी  करना दिल्ली भाजपा मीडिया सेल के हेड नवीन कुमार जिंदल और प्रवक्ता नूपुर शर्मा को बहुत भारी पड़ गया। भाजपा ने जहाँ नवीन जिंदल को को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है वहीँ नूपुर शर्मा को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले सुबह भाजपा की ओर से एक बयान जारी कर नूपुर शर्मा के बयान से पल्ला झाड़ लिया था और कहा था भाजपा में किसी भी धर्म-सम्प्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले बयान स्वीकार्य नहीं।

Also Read : Mukim Kala Murder In Gang War: मुकीम काला गैंग के सदस्य समेत चार को उम्रकैद की सजा, 2016 में हुई हत्या मामले में आया फैसला 

दरअसल नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर काफी विवादित बयान दिया था जिसके  बाद देश भर में मुस्लिम सम्प्रदाय की ओर से इसका काफी विरोध हुआ और इसी को लेकर कानपूर में साम्प्रदायिक हिंसा भी हुई। हालाँकि पार्टी के आधिकारिक बयान और निष्कासन पत्र में किसी धर्म या व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई पैग़ंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर ही हुई है। 

नवीन कुमार जिंदल के निष्कासन पत्र में लिखा है “आपने सोशल मीडिया पर आपने साम्प्रदायिक भावना भड़काने वाले विचार प्रकट किये हैं, यह भारतीय जनता पार्टी के मूल विचार के विरोध में है। आपने पार्टी के विचारों और नीतियों के विरुद्ध काम किया है। इसलिए आपकी प्राथमिक सदस्यता तुरंत प्रभाव से समाप्त की जाती है और आपको पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

Also read:  यूपी STF के हत्थे चढ़ा कानपूर हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी

वहीँ सेंट्रल डिसिप्लिनरी कमेटी की ओर से नूपुर शर्मा को जारी पत्र में कहा गया है उन्होंने पार्टी के नियमों को तोडा है इसलिए अगले आदेश तक उनको पार्टी से निलंबित किया जाता है। बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान के बाद शुरू हुए विवाद को शांत करने के लिए भाजपा ने आज बयान जारी कर कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार नहीं करती।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related