Nupur Sharma की हत्या के लिए पाकिस्तान आया घुसपैठिया गिरफ्तार, कई संदिग्ध वस्तु बरामद

नेशनलNupur Sharma की हत्या के लिए पाकिस्तान आया घुसपैठिया गिरफ्तार, कई संदिग्ध...

Date:

नई दिल्ली। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की हत्या के लिए पाकिस्तान से राजस्थान के रास्ते घुसपैठ करके आए एक युवक को बीएसएफ ने ​गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी घुसपैठिए के पास से कई संदिग्ध वस्तु और एक 12 इंच लंबा धारदार चाकू बरामद हुआ है। बीएसएफ को उसके पास से एक नक्शा भी बरामद हुआ है। पाकिस्तान से आए घुसपैठिए का नाम रिजवान अशरफ है जो कि  पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहाऊद्दीन जिले का निवासी है। घुसपैठिए से खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो आईबी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग रॉ और मिलिट्री एजेंसी की टीमें पूछताछ कर रही हैं।

Read also: Satellite System: हारपरसोनिक हथियारों को ट्रैक करने के लिए उपग्रह प्रणाली विकसित कर रहा अमेरिका

आरोपी घुसपैठिया रिजवान अहमद गत 16 जुलाई की देर रात बीएसएफ जवानों ने श्रीगंगानगर से लगी भारत पाक सीमा हिन्दूमलकोट सेक्टर में खखां चेक पोस्ट पर सीमा में घुसते पकड़ा था। बीएसएफ टीम ने जवानों से पूछताछ की तो वह सही जानकारी नहीं बता सका। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 इंच का और एक छोटा चाकू बरामद हुआ। इसके अलावा उसके पास से धार्मिक किताबें, नक्शे, कपड़े के अलावा खाने की चीज मिली हैं। जांच एजेंसियों की पूछताछ में घुसपैठिए रिजवान अशरफ ने बताया उसे नुपुर शर्मा की हत्या करने के लिए भेजा गया है। सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा का वायरल वीडियो उसने देखा था। नुपुर के बयान पर पाकिस्तान की मंडी बहाऊद्दीन में उलेमाओं की बैठक का आयोजन किया था। जिसमें नुपुर शर्मा के बयान की निंदा की गई। बैठक में उलेमाओं के बयानों से प्रभावित होकर उसने नुपुर की हत्या का प्लान बनाया और सीमा तक पहुंचा। श्रीगंगानगर के एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से घुसपैठिए को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related