Haryana News: डंपर से कुचले डीएसपी को बलिदानी का दर्जा और एक करोड़ की सहायता

नेशनलHaryana News: डंपर से कुचले डीएसपी को बलिदानी का दर्जा और एक...

Date:

नूंह। खनन माफियाओं द्वारा डंपर से कुचलकर मारे गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश सरकार ने  बलिदानी का दर्जा दिया है। इसी के साथ मृतक डीएसपी के आश्रितों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और नौकरी देने की घोषणा की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल और सीआइडी चीफ आलोक मित्तल को मौके जाकर डंपर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं डीएसपी को जिस डंपर से कुचला गया है उसकी  पहचान कर ली गई है। हरियाणा पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। डीएसपी हत्या के मामले में किसी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने जघन्य और सामान्य अपराध सूची तैयार करने के निर्देश दिए है। सीएम मनोहर लाल को जैसे ही डीएसपी हत्या की जानकारी मिली। उस दौरान वह गुरुग्राम में एक कार्यक्रम में शामिल थे। मुख्यमंत्री ने मौन रखकर डीएसपी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति  संवेदना जताते हुए कहा कि वो दु:ख की घड़ी में परिवार के साथ हैं।

Read also: Satellite System: हारपरसोनिक हथियारों को ट्रैक करने के लिए उपग्रह प्रणाली विकसित कर रहा अमेरिका

उन्होंने कहा कि डीएसपी सुरेंद्र सिंह एक बहादुर पुलिस अधिकारी थे। उनकी बहादुरी को हरियाणा सरकार हमेशा याद रखेगी। डीएसपी हत्या मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान जारी है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर हैं और छानबीन कर रहे हैं। किसी भी दोषी को नहीं बख्‍शा जाएगा। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन क्षेत्र के पास अब पुलिस चौकियां बनाई जाएंगी। खनन सामग्री और वाहनों की डेस्टिनेशन तय की जाएगी। अंतरराज्यीय सीमा पर चौकियां बनाई जाएंगी। वहीं हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने इस मामले में सख्त एक्शन का आदेश दिया है। गृहमंत्री ने कहा कि कार्रवाई के सख्त आदेश दिए हैं। जितनी फोर्स लगाना होगा लगाएंगे। आसपास के जिलों की फोर्स लगाई गई है। खनन माफिया को नहीं छोड़ा जाएगा। खनन माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई हरियाणा पुलिस करेंगी। जल्द ही डीएसपी की हत्या में शामिल हत्यारोपियों को पकड़ा जाएगा। दुख की घड़ी में सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ है। सुरेंद्र सिंह ने जो बलिदान दिया है उसको व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related