Numerology 2 July 2022: आज के दिन जन्में लोग होते हैं भावुक और स्वाभाव से शंकालु,जाने कैसा रहेगा साल

धर्मNumerology 2 July 2022: आज के दिन जन्में लोग होते हैं भावुक...

Date:

आज दो जुलाई को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। दो का मूलांक चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्रमा मन का कारक होता है। इसलिए इस मूलांक के लोग अत्यधिक भावुक होते हैं। इतना ही नहीं स्वभाव से भी शंकालु होते हैं। दूसरों के दर्द से परेशान हो जाना कमजोरी है। मानसिक रूप से स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं।

चंद्र ग्रह को स्त्री ग्रह माना गया है। अत: ये लोग अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। ऐसे लोगों में अभिमान तो जरा नहीं होता चंद्र के समान स्वभाव में उतार-चढ़ाव हो जाता है। जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : शिव भगवान, बटुक भैरव
शुभ रंग : हल्का नीला,सफेद और सिल्वर ग्रे

Read also: Aaj ka Rashifal 02 July 2022: किसका वैवाहिक जीवन रहेगा आनंद में, किसे मिलेगी शुभ सूचना बता रहा है आज का राशिफल

आज दिन जन्में जातकों का कैसा रहेगा यह वर्ष :

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले सलाह लेना अच्छा होगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा संभलकर चलने का समय होगा। पारिवारिक विवादों को आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं तो बेहतर होगा। दखलअंदाजी ठीक नहीं होगी। साल काफी समझदारी से चलने वाला रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी। बिना देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। धन और स्वास्थ्य की स्थिति समान्य ही रहेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related