Health: बिस्तर पर बैठे बैठे करें यह व्यायाम, स्वास्थ्य को रखेंगे एकदम चकाचक

हेल्थHealth: बिस्तर पर बैठे बैठे करें यह व्यायाम, स्वास्थ्य को रखेंगे एकदम...

Date:

हमारे शरीर में कई तरह की व्याधियां जन्म लेती रहती हैं, ऐसे में हर तरह की व्याधियों को दूर करने के लिये हमें डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है। वहीं इन व्याधियों की बात करें तो इनमें मोटापा, थकान, शरीर दर्द और तनाव सम्मिलित है, वहीं इनको कुछ योगासन के जरिये जल्द ही दूर किया जा सकता है। वहीं इन योगासनों को आप सुबह जगकर बिस्तर पर बैठे बैठे ही कर सकते हैं, इन योगासनों के जरिये आप चुस्त-दुरुस्त तो रहते ही हैं, साथ ही आपकी तनाव और चिंता भी छूमंतर हो जाती है।

करें बटरफ्लाई पोज, होगी चर्बी कम- 
बद्धकोणासन का अंग्रेजी में नाम बटरफ्लाई पोज है, वहीं इस आसन को करने से जांघों की मांसपेशियों में तेजी से खिंचाव होता है, जिसके कारण हमारे शरीर की चर्बी कम होती है। वहीं इस आसन को करने का सही तरीका यह है कि आप बिस्तर पर सीधा बैठकर दोनों पैरों को अंदर की तरफ अपनी क्षमता भर मोड़ें, इसके बाद जांघों को हिलाना शुरू कर दें। इसके बाद जब तक आप बिना किसी परेशानी के कर सकें तब तक करें। 

पवनमुक्तासन से करें शरीर की थकान छूमंतर- 
इस आसन को करने से शरीर की थकान दूर हो जाती है, साथ ही इस आसन के जरिये शरीर में लचीलापन और रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। इस आसन को करने का सबसे सही तरीका यह है कि बिस्तर पर लेटकर दोनों पैरों को आपस में मोड़ लें, इसके बाद घुटनों को छाती पर लगाने के बाद दोनों हाथों से पैरों को समेट लें, अब इसी अवस्था में लंबी-लंबी सांसें खींचे और थोड़ी देर बाद छोड़ दें। 

विपरीत करणी से मिलेगा मस्तिष्क को लाभ, ऐसे करें- 
इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन तेजी के साथ दिमाग तक पहुँच जाता है, वहीं इस आसन को करने से मस्तिष्क में फैला तनाव भी कम होता है और दिमाग सही तरीके से काम करने लगता है। इसको करने के लिये बिस्तर में लेटकर पैरों को दीवाल से सटा लें, इसके बाद पैर को सीधा रखते हुये शरीर को भी सीधा करने की कोशिश करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related